For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 5 November Horoscope: मीन राशि वालों की आर्थिक समस्या का होगा आज अंत

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा और उनकी ओर से आपको काम से जुड़ी अच्छी सलाह भी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो रात को आपको हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके कारोबार में तेजी आ सकती है। आज आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने के आसार हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा आज कोई भी बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर अनबन आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई है तो अपने बीच की सारी कड़वाहट को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपनी ओर से प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपनी वैवाहिक जीवन पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने प्रिय के लिए भी आज कुछ समय निकालें और उनके मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। बेवजह की बातों में उलझ कर आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापारियों का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज सिर दर्द, आंखों में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। हाल ही में हुए नुकसान की भरपाई करने का मौका आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। माता पिता की उपलब्धियों पर आप गर्व महसूस करेंगे और उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहने वाला है। सेहत की बात करें तो बदलते हुए मौसम के कारण आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर में चल रहे कलह का आज अंत होगा। आप बड़ी ही समझदारी से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। काफी दिनों बाद अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। दूसरों को खुश करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। प्लास्टिक, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक चिंताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना हर एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है, विशेष रुप से पैसों के मामले में आप अपने फैसले खुद ही लें तो बेहतर होगा। दूसरों के कहने पर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। कामकाज की बात करें तो छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं बड़े व्यापारियों को किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको प्रोफेशनल तरीके से काम करने की जरूरत है। यदि आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सूझबूझ से लें ताकि आपको प्रचार-प्रसार पर भी अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होने के आसार हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अनबन आपको मुश्किल में डाल सकती है। अपने काम पर फोकस करें, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सम्मान करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति नहीं मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज सारी रुकावटें दूर होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपको अपनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाने का प्रयास करना होगा। आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों का आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस की गर्म मिजाजी आपको मुश्किल में डाल सकती है। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं विशेष रूप से अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही है आपकी मेहनत सफल होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं और आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव संभव है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इसके अलावा आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों के मामले में आप दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में इतिहास उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कानों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आज ही समय पर पूरा हो जाएगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारी भी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। आपकी मेहनत जल्दी ही रंग लाएगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:15 बजे से रात्रि 9:50 तक

English summary

Horoscope Today 5 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 5 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 4, 2021, 11:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion