Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
6 April Horoscope: धनु राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, दूर होगी चिंता
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है बॉस काफी खराब मूड में रहें। ऐसे में छोटी-छोटी गलतियों पर भी उनका गुस्सा बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप जरूरत से ज्यादा कर्ज लेते हैं तो आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय को आपसे दूर कर सकता है। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास विफल हो सकता है। हालांकि आपको इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। आप मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई नई डील मिल सकती है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी गलती के कारण उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। हो सकता है आज आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके स्वास्थ्य का आप अधिक ध्यान रखें। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। बजट से ज्यादा खर्च करना आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आंखों में जलन दर्द आदि जैसी शिकायतें होने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। कामकाज के साथ-साथ आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। लोहे, लकड़ी, प्लास्टिक आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की तंगी दूर होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अति उत्साहित होकर आप कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय न लें तो बेहतर होगा। इस राशि की गर्भवती महिलाएं आज अधिक सावधान रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस न कर पाएं। आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की जरूरत है नहीं तो आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में आज ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप बेरोजगार है और किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें, साथ ही पूरी सकारात्मकता के साथ आप आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातक को तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। आज आपको किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। बेवजह की अनबन के कारण आपका नुकसान भी हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण घर के कुछ सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको नहीं मिलेगा। आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन करने वाले हैं तो जरा सी भी जल्दबाजी न करें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। भाई बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करेंगे तो आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें, धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को घाटा हो सकता है। बेहतर होगा आज आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला न लें, साथ ही किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि कुछ समय से आपका काम में ठीक से मन नहीं लग रहा है तो आपको जल्द से जल्द वापसी करने की सलाह दी जाती है। सारी चिंताएं भूलकर आप अपने काम पर ठीक से फोकस करें। जल्द ही आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेने की जरूरत है, ताकि आप आराम पर भी ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक कोर्ट कचहरी के मामले में सतर्क रहें। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। काफी दिनों बाद आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। हो सकता है दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाएं या फिर शॉपिंग आदि भी करें। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को इस समय संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी नौकरी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। जीवनसाथी को यदि आप कोई तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको नई जिम्मेदारियों के साथ कुछ नए अधिकार भी दिए जा सकते हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस तरह के फैसले आप ज्यादा जल्दबाजी में न लें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातक यदि अपना स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आप खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। जब तक आपसे कहा न जाए अपनी राय देने से बचें। बड़े व्यापारियों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो काम के प्रति ज्यादा लापरवाही करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट में जलन, एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











