Latest Updates
-
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ
7 June Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा विशेष दिन, न करें ये गलतियां, ये है आज का राशिफल
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मानसिक उथल-पुथल बढ़ सकती है। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी, इसलिए आप मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आपके सारे काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, साथ ही आपके कामकाज में भी तेजी आ सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। हालांकि जीवनसाथी के सहयोग से आपका काम आसान हो जाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 3:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने की भी आसार है। इसके अलावा नौकरी में परिवर्तन का भी समय चल रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों का लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं नहीं है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट और मनमुटाव से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है, साथ इसका बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपने प्रिय के साथ बिताएं। इससे मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप में धैर्यशीलता की कमी रहेगी। बेवजह की बातों को लेकर आप चिंतित रहेंगे और छोटी बातों पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने के आसार हैं। यह सब ग्रहों के नकारात्मक स्थिति का असर है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की जरूरत है। दफ्तर में लंबित कार्यों की लिस्ट नाम बढ़ने दें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या गहरी हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से आपका काम अधूरा रह जाएगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास हैं। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:34
शुभ समय:सुबह 8:55 से दोपहर 3:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
फैशन, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। भविष्य में भी आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। अगर आप विदेश यात्रा करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा मीठा खाने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि लंबे समय से आप वाहन या किसी अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। कारोबार में सुधार आएगा, साथ ही आपके कामकाज को गति मिलेगी। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। आज आप किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान कर सकते हैं। माता का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आप अपनी सूझबूझ से सारे मनमुटाव दूर करने में सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठा पाएंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:34
शुभ समय:सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी चूक आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज अचानक किसी प्रिय मित्र का घर पर आना हो सकता है। काफी दिनों बाद आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इतना ही नहीं आपको अपने दोस्त की ओर से कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का लंबे समय से कोई अटका हुआ काम आज बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा और बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गलत वक्त पर गलत बात करने से बचें, साथ ही ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी है तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव और टकराव से बचें। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि नौकरी के साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज के दिन आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











