7th November Horoscope: महादेव की इन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि हो होगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के आसार है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको पैसों से जुड़ा लेन देन करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। आपको पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ इस मुश्किल को पार करने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको लापरवाही करने से बचना होगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:14

शुभ समय:सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

किसी बात को लेकर चिंतित है तो आप अपने मन की बात अपनों से साझा करें। हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। चुप रहने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। यदि आप अपने साथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके आगे बढ़ने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे व्यर्थ की चीजों में से नष्ट न करें। दफ्तर में खुद पर काम का दबाव डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज आप कुछ अनलकी रहेंगे। आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है और हाथ में आया हुआ धन सरकने की संभावना है। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन व्यस्त रहेगा आज आपको एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं लेकिन आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए सोच समझकर अपने व्यवसाय फैसले लेने होंगे। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आज वे आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी दे सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। ज्यादा क्रोध आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आपकी गलती पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय नष्ट होगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज दवाइयों और डॉक्टर पर आपका काफी धन खर्च होने के आसार हैं। आज आप काफी तनाव में रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। कामकाज के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। जल्द ही इसका उचित फायदा आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काम के साथ-साथ आपको अपने घरेलू जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से बच्चों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप बच्चों के साथ भी बिताएं। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विशेष रूप से यदि आप का काम कपड़े, फुटवेयर, कॉस्मेटिक आदि का है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि किसी बात पर जीवनसाथी आपसे नाराज है तो आज सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए दिन उचित है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। आपके बीच की खटास का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आज आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर साबित होगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए सफलता का योग बन रहा है। आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर दिया जा सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। माता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ध्यान रखेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आज आप काफी एक्टिव और पॉजिटिव भी रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां खत्म हो सकती है। आज आपके प्रिय आपकी ओर प्यार से अपना हाथ बढ़ा सकते हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। लंबे समय बाद आज आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। घर का माहौल शांत रहेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो आप उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। आपको अपने साथी को अधिक समय देने की आवश्यकता है। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक गलत कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

Story first published: Monday, November 7, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion