9 April Horoscope: शनि देव की कृपा से आज इन राशियों के लिए बन रहा है शुभ संयोग

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको एड़ी चोटी का जोर लगाने की सलाह दी जाती है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ परिश्रम करते रहें। आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। घरेलू मुद्दों पर आज पिता के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनों के लिए समय निकालने में आप सफल रहेंगे। हो सकता है आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का गेट टूगेदर का आयोजन करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में किसी भी गॉसिप का हिस्सा बनने से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की जरूरत है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप ऐसा कोई भी निर्णय न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। सेहतमंद रहने के लिए आपको पान, सिगरेट, शराब आदि जैसी आदतों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मानसिक रूप से यदि आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आपको बजरंगबली की उपासना करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको बेहतर महसूस होगा, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अचानक दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है, खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काफी तारीफें मिलेगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। मन शांत रहेगा और आप अपने कार्यों पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप पर कार्यभार अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को सेहत के प्रति लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। इसके अलावा आपको अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल संभाल कर रखें। आज आपकी कोई जरूरी फाइल इधर-उधर हो सकती है जिससे आपके कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज कोई बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपकी परेशानी का अंत होगा और आपका काम पूरा होगा। लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। तेल के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं खाने पीने की चीजों का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के वातावरण में सुधार आएगा। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। अपनी समझदारी से आज आप बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। आपके बड़े बुजुर्गों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आपकी संतान छोटी है तो इस समय उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से उनके लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण आज आपकी वाणी में कठोरता रहेगी, साथ ही आपके स्वभाव में भी उग्रता देखने को मिलेगी। घर हो या कार्यस्थल आज आप स्वयं को वाद विवाद में उलझा हुआ पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों पर वर्क लोड अधिक रहेगा जिसे लेकर आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। आप हिम्मत से काम लें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की बात करें तो जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज बोझ बढ़ सकता है। सेहत का मामला कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन आदि के लिए कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आज आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए बहुत ही खास रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी परेशानियों का अंत होगा और एक बार फिर आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी तरक्की भी हो सकती है। कामकाज पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत कर पाएंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपके गलत शब्द बड़ों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको आराम पर ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा, साथ ही बिना सोचे समझे आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। यदि आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की दिक्कतों को आप अनदेखा न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

Story first published: Saturday, April 9, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion