For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 June Horoscope: सेहत और पैसों के मामले आज ये राशियां रहें संभलकर

|

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज के दिन आपको वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा आपका कीमती समय व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो जाएगा और आपके महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप अपने काम पर पूरा फोकस करें और काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ का सहारा न लें अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा आप ज्यादा चिंता करने से बचें। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत के मामले में आप को संभलकर रहने की जरूरत है। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन उचित है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपकी प्रतिभा का सम्मान होगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे, व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर होती नजर आ रही है। लंबे समय से रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के बड़ों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय बहुत बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन कमाने का अच्छा मौका के हाथ लग सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें, विशेष रुप से यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप तेजी से अपना काम पूरा करें नहीं तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आप से वापस भी ली जा सकती है, साथ ही आपकी तरक्की भी रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचने की जरूरत है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता को अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आज आपको एक साथ कई काम पूरे करने पड़ सकते हैं। हालांकि उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा, लेकिन आपको गलतियां करने से बचने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आज यात्रा करते समय आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ में लेना न भूलें अन्यथा आपकी यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ आज आप समय बिता पाएंगे। हो सकता है आप उनके साथ अपने मन की बात भी साझा करें। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ टकराव से बचें। वहीं रोमांटिक लाइफ में भी आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ तर्क वितर्क की स्थिति न बनने दें अन्यथा आपके बीच अलगाव संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। जल्दबाजी में लिए हुए गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों को आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको चोट चपेट लग सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रोजाना ऑफिस लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। बॉस आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं, खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है या फिर आपको प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की अच्छी रहेगी। आज आप बहुत ही बढ़िया महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी और आज आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ रही है तो आज आपकी समस्या का भी समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आपके लिए छोटी सी यात्रा का भी योग बन रहा है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। आज बॉस आप से काफी नाराज रहेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। काफी दिनों बाद अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें, खासतौर पर कार्यस्थल पर आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ी चिंता भी गहरी होती नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद उभरने से घर में अशांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अपना पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 9th June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 9th june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, June 8, 2022, 18:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion