9th October Horoscope: इन 5 राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, क्या है आपके भाग्य में?

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातक को को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। त्योहार के मौसम में अपनों के लिए आपको जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप समय पर अपने सभी काम खत्म करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको खांसी, गले में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपकी क्षमता देखकर काफी प्रभावित होंगे। हो सकता है आज वे आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपे। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। माता की ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आपको दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही उनकी आलोचना करने से भी आपको बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है, साथ ही आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। छोटी-छोटी बातों पर आपको बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके बच्चों पर भी बुरा असर डाल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपको अचानक कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। व्यापारियों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में ऐसे फैसले न लें। आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लेना चाहिए। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काफी दिनों बाद आज आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। इसके अलावा आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आज बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। जल्द ही आपके कामकाज में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आप आराम पर भी ध्यान दें नहीं तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आप लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप अधिक समय बिता पाएंगे। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आप खूब मौज मस्ती करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आज आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय भी मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको ऐसे मामले में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का फल पदोन्नति के रूप में आपको मिलने के आसार हैं। आज आप काफी सकारात्मक और उत्साहित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके हाथ लाभ कमाने का बड़ा मौका लग सकता है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। उनके गुम होने से आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आप बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें जितना हो सके आप बचत पर ध्यान दें। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी हो या व्यापार आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। खुद पर आपको ज्यादा काम का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। इसे आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के आसार है। आज आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपको सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको किसी विषय में दिक्कत हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आजा पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने काम कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Sunday, October 9, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion