For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Monthly Horoscope January: साल 2022 का पहला महीना इन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां

|

साल 2021 को अलविदा कहने का समय आ गया है और एक नई उम्मीद की किरण के साथ हम नए साल यानी 2022 की शुरुआत करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि साल का पहला महीना जनवरी आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर जनवरी का महीना आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में यदि आप कोई निवेश करते हैं तो उसका उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आपके बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है। साथ ही आपके घर की शांति भी भंग हो सकती है। माह के अंत में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी ओर से मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है इस अवधि में आप मनचाही बचत न कर पाएं। सेहतमंद रहने के लिए आपको खानपान के साथ नियमित रूप से व्यायाम करने की भी जरूरत है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 9, 15, 25, 39, 47, 59

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार

शुभ रंग: नीला, पीला, भूरा, नारंगी, गुलाबी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ राशि वालों के लिए जनवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज के मोर्चे पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों की भी तरक्की हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों से कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। व्यापारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। 16 तारीख के बाद का समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो महीने की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान सारी कड़वाहट दूर हो सकती है। संतान की भी तरक्की हो सकती है और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों को लेकर चल रहे आपके प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। पैसे कमाने के आपको कई मौके मिलेंगे। सेहत को लेकर इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 2, 11, 29, 30, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, पीला, आसमानी, सफेद, लाल

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पढ़ाई लिखाई में आपका मन कम लगेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा रह जाएगा। बेवजह की बातों से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक कई स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप धार्मिक कार्यों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत इस दौरान न करें। इसके अलावा आपको बड़े निवेशकों से भी बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा और अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो जल्द ही वह परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। सेहत की बात करें तो यदि लंबे समय से आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 14, 27, 30, 44, 55

शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार, सोमवार, रविवार

शुभ रंग: जामुनी, पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्जे से भी मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। माह के मध्य में आप नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के मार्ग में कुछ बड़ी रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी मेहनत और हिम्मत से इन मुश्किलों को दूर कर पाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपको कुछ अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इन्हें भुनाने में सफल रहते हैं तो आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। यदि नौकरी छोड़ कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी में इस तरह के फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर का वातावरण काफी अच्छा रहने के आसार हैं। माह के अंत में आपको परिजनों के साथ लंबी यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 8,10, 20, 33, 44, 57

शुभ दिन: मंगलवार, रविवार, शनिवार, शुक्रवार

शुभ रंग: जामुनी, क्रीम, गहरा नीला, लाल, आसमानी

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपनी सेहत को लेकर इस माह आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक क्रोध या तनाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यदि आप व्यर्थ की बातों में ही लगे रहेंगे तो आपका कीमती समय नष्ट हो सकता है। इसके अलावा आपके गुस्से की वजह से आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवधि में आपको धन प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको आर्थिक लेन देन बहुत ही संभलकर करने की जरूरत है। बिना सोचे समझे उधार देने से आपको बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आपका कोई प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़े। हालांकि आप सकारात्मक रहें और आगे बढ़ते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 2, 12, 35, 48, 55

शुभ दिन: शनिवार, शुक्रवार, सोमवार, मंगलवार

शुभ रंग: लाल, गहरा नीला, पीला, हरा, क्रीम

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कई बड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो माह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के महत्वपूर्ण कार्यों में आर्थिक अड़चनें आने की संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद संघर्षपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन के सुखों में कमी महसूस हो सकती है। इस दौरान परिजनों के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। घर परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले अपने बड़े बुजुर्गों की राय लेकर ही लें। माह के अंत में आपको परिवार से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ सकता है। हो सकता है इस अवधि में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़े। सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते में वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: पृथ्व

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4,10, 24,34, 47 59

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, नारंगी, सफेद, गुलाबी, आसमानी

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि बीच-बीच में घर में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। आपके बीच तालमेल बेहतर होगा और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। माह के मध्य में आपको जीवनसाथी की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। संतान को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपको उन पर बहुत ही गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा, अन्यथा भविष्य में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने काम पर फोकस करने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ बेहतर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 2, 19, 24, 33, 46, 51

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार

शुभ रंग: हरा, नारंगी सफेद, गहरा लाल

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी पदोन्नति हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो इस अवधि में आपको नौकरी भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कपड़ों के व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपके हाथ अच्छे मुनाफे लग सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। माह की शुरुआत में घर में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। हालांकि इसके बाद का समय कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में घरेलू कलह शांत होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा, साथ ही इस दौरान आप उन्हें पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। माह के मध्य में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 4, 11, 22, 33, 41, 53

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, मंगलवार, सोमवार

शुभ रंग: गुलाबी, बैंगनी, आसमानी, लाल, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों को लेकर माह की शुरुआत आपके लिए काफी कठिन रहने वाली है। इस अवधि में आर्थिक तंगी के कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। हालांकि माह का मध्य आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि माह के अंत तक आपकी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया व्यवसाई प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने के आसार है। इस अवधि में आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 2, 4, 14, 20, 34, 45, 53

शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: जामुनी, हरा, सफेद, नारंगी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जनवरी का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। माह की शुरुआत में माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। यदि घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपको सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करना होगा। आपको अपने रिश्तों को अहमियत देने की जरूरत है। अगर आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं। माह के अंत तक आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। हालांकि आपको लॉटरी, सट्टेबाजी आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में इस दौरान आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका ध्यान इधर-उधर भटकने से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य भी अधूरे रह जाएंगे। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। बाहर के भोजन से परहेज करें, साथ ही ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना न ही खाएं तो बेहतर होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 15, 28, 34, 49, 53

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार, रविवार, गुरुवार

शुभ रंग: सफेद, मैरून, हरा, नीला

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि लंबे समय से आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो इस माह आपकी परेशानियों का अंत हो सकता है। इस अवधि में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। साथ ही आपके जीवन में स्थिरता रहेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यह समय आपके लिए कड़ा परिश्रम करने का है, खासतौर पर अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर माह के अंत तक आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह कुछ अच्छे और सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा भी हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री होने से अच्छा धन लाभ होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 5, 14, 20, 33, 42, 50

शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: गहरा पीला, नारंगी, जामुनी, भूरा

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी है तो इस दौरान अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें, खासतौर पर कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव जल्दबाजी में स्वीकार न करें। अपने रुके हुए कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही आपका नुकसान होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो माह के अंत में आपको सफलता मिल सकती है। इस अवधि में किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप कड़ा परिश्रम करें और अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। इस दौरान आपको माता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपनी माता को तनाव से दूर रखें। यदि पहले से ही उन्हें कोई बीमारी है तो इस अवधि में उन्हें अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2, 10, 24, 32, 49, 54

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, लाल, सफेद, गहरा लाल

English summary

January 2022 Monthly Horoscope in Hindi

January mahine ka rashifal 2022 in Hindi: Check January monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Story first published: Thursday, December 30, 2021, 12:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion