For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

July Monthly Rashifal 2022: जुलाई का महीना इन 5 राशियों के लिए दे रहा है अच्छा संकेत

|

जुलाई का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

परिवारिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपके घर की सुख और शांति बनी रहेगी। यदि आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी। इसके अलावा यदि घर का कोई सदस्य विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव भी आने की प्रबल संभावना है।।आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको आए कन्या स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि माह के अंत में आपको पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।।कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, विशेष रूप से व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको पैसों से जुड़ी चिंता भी सता सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें। माह के अंत में आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहा टांसफर मिल सकता है। इसके अलावा यदि आप लंबे समय से अपनी तरक्की की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो सकता है। आपको नए और बड़े अधिकारों के साथ उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। इस दौरान यदि आप कोई निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपनी समझदारी से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियां भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। इस अवधि में सेहत के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है, खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको संभलकर रहना होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, नारंगी, लाल, मैरून

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही खास रहने वाली है, विशेष रूप से यदि आप सिंगल है तो इस अवधि में आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो रुकी हुई व्यवसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। माह के अंत में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या होने की संभावना है। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। बेहतर होगा आप सतर्क रहें। पैसों के मामले में जुलाई का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। इसके अलावा अपनी आर्थिक योजनाओं के बारे में ज्यादा इधर-उधर बातें करने से बचें। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो बाहर के भोजन से परहेज करें।।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: नारंगी, पीला, गुलाबी, बैंगनी, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बड़े बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप कड़ा परिश्रम भी करेंगे। माह के मध्य में अचानक कोई समस्या हो सकती है। इस अवधि में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी कार्य में बाधा भी डाल सकते हैं। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपना छोटा से छोटा काम भी पूरी मेहनत और लगन के साथ करने की सलाह दी जाती है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो हो सकता है इस अवधि में आप पर काम का बोझ अधिक रहे। इस माह आपको विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपके घर की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव से बचें। पैसों के मामले में यह माह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। माह के अंत में आपका बजट भी संतुलित हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने कैल्शियम की जांच करवानी चाहिए।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55

शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, आसमानी, गहरा हरा, लाल

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। इस अवधि में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रुप से यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ अच्छी कंपनियों से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारियों पर पूरा ध्यान दें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस समय आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। होटल या रेस्टोरेंट, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। माह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाले हैं। इस अवधि में अचानक कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। गुस्से और अहंकार से बचें। माह के मध्य में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। पैसों के लिहाज से जुलाई का महीना आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्द कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप आर्थिक मामलों में ज्यादा लापरवाही न करें। यदि आप लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इस अवधि में आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। इस अवधि में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके अलावा सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। इस दौरान आपका मनोबल भी कुछ कमजोर पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से काफी निराशा हो सकती है और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप उचित समय का इंतजार करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर का वातावरण इस दौरान अच्छा रहेगा। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। यदि आपके भाई या बहन के विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो इस दौरान इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। माह के अंत में आपको धन लाभ होने के भी आसार हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अपनी कड़वी जुबान की वजह से आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी है तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा आपका बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आपको किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप पर खुद को साबित करने का दबाव अधिक रहेगा। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा इस अवधि में आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से भी बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपनों को पर्याप्त समय न दे पाएं। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। माह के अंत में आपको शारीरिक कष्ट संभव है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। माह के अंत में अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिसके कारण आपका तनाव बढ़ेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपका गुस्सैल स्वभाव आपकी छवि खराब कर सकता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह औसत रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। सेहत में सुधार आ सकता है। किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिलेगा।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, नारंगी, गुलाबी, नीला, क्रीम

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप बेरोजगार है तो इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा आपका रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। यदि लंबे समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो इस माह आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है, खासतौर पर कपड़े, अनाज लकड़ी, आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। यदि आप नए मकान या जमीन की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। माह के अंत तक आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। माह के अंत में जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा गलत खानपान की आदतों से भी दूर रहें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अस्पताल के भी कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप डॉक्टर की सलाह अनुसार चलें और नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें। व्यापारिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, खासतौर पर यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस दौरान वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। ल पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। यदि अपनी तरक्की चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, साथ ही पुराने कर्ज का दबाव भी आप पर रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो माह के मध्य में घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 8, 18, 30, 45, 59

शुभ दिन:, सोमवार, बुधवार, रविवार, गुरुवार

शुभ रंग: हरा, पीला, लाल, बैंगनी, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से जुलाई का महीना आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। इस दौरान आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफों के लिए छोटे फायदे को फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो इस दौरान आपको सोच समझकर अपना पैसा लगाने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। इस अवधि में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। कामकाज के दबाव का असर आपके व्यवहार पर पड़ सकता है। आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि के जातकों को जुलाई के महीने में समय का प्रबंधन करने की बेहद जरूरत है। निजी हो या पेशेवर जीवन इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक इस अवधि में अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। माह के अंत तक आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इतना ही नहीं आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। इस दौरान आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। कार्यस्थल पर आप की स्थिति भी मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन की सुख और शांति बनी रहेगी। यदि कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो इस दौरान आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। आपके प्रिय की सेहत में बड़ा सुधार आएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। सस्ती और आलस्य बचने के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

English summary

July 2022 Monthly Horoscope in Hindi

july mahine ka rashifal 2022 in Hindi: Check March monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Desktop Bottom Promotion