Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Aries Horoscope 2022: साल 2022 के यह महीने मेष राशि वालों के लिए रहेंगे बेहद शुभ
साल 2022 मेष राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष मार्च के महीने में राहु मेष राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। वहीं मंगल ग्रह के प्रभाव से आपको पैसों के मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा मंगल ग्रह का गोचर आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस वर्ष शनि अधिकांश समय आपके दशम भाव में रहेंगे। ऐसे किसी भी क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।
साल की शुरुआत में शनि और बुध की युति के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। 2022 के मध्य का समय भी आपके लिए सेहत के मामले में ठीक ठाक रहेगा।

नौकरी
मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2022 की शुरूआत काफी अच्छे होने वाली है। इस दौरान आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। साल का अंत आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान कामकाज से आपका मन कुछ हट सकता है। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं।

व्यापार
इस राशि के व्यापारियों को पैसों के मामले में काफी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें। इसके अलावा आपको बड़े कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस वर्ष आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। हालांकि आंख बंद करके आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचने की जरूरत है।

पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपके घर का माहौल अधिकांश समय अच्छा रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। साल के अंत तक आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। इसके अलावा आपको परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। बच्चों की उन्नति होगी। यदि आपकी संतान विवाह योग्य है तो इस वर्ष उनकी शादी पक्की हो सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपकी रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह वर्ष कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ बेवजह के टकराव और वैचारिक मतभेद आपके प्रिय के स्वभाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उनका उग्र स्वभाव आपके बीच कड़वाहट की वजह बन सकता है।

शिक्षा
इस राशि के विद्यार्थियों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी पढ़ाई में बाधाएं आने के आसार हैं। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं तो इस दौरान आपको पढ़ाई लिखाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

वित्त राशिफल
पैसों के मामले में साल 2022 आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन इस दौरान खर्चे बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। आप कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अपने अनावश्यक खर्चो पर रोक नहीं लगाएंगे तो आप पर आर्थिक संकट भी आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अप्रैल का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य
अगर बात आपकी सेहत की करें तो इस वर्ष आपको ठीक-ठाक परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें, साथ ही अपने खानपान का भी ध्यान रखें। इसके अलावा आपको हल्के-फुल्के व्यायाम से रोजाना अपने दिन की शुरुआत करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको अपनी मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











