Weekly Horoscope (Apr 3-Apr 9): वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा यह सप्ताह बेहद भाग्यशाली

आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन-कौन से नए बदलाव आएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा हो सकता है। इस अवधि में आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई पुराना बिल चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा सप्ताह के मध्य में धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। अपने घर का वातावरण शांत बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इस दौरान घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। अपने उग्र स्वभाव के लिए आपको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए ठीक रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कठिन रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं या फिर आप नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपकी मेहनत सफल हो सकती है। नौकरी बदलने वाले लोगों को किसी बड़ी कंपनी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को इस दौरान अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। जल्दबाजी करना आपके लिए ठीक नहीं है नहीं तो आपके कामकाज में भारी गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा सप्ताह के अंत में आपको परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। आपके प्रिय को लापरवाही से बचना होगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हृदय के रोगियों को इस दौरान काफी सचेत रहना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें, साथ ही क्रोध और तनाव से भी आप दूर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। बॉस की नजर भी आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको कामकाज पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। सोने चांदी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। खाने पीने की चीजों का काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो यह समय उचित है। इस दौरान घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कपड़ों के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। इस दौरान आपके कारोबार में अचानक से तेजी आएगी। ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को इस अवधि में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि इस तरह की परेशानियों से घबराने की जगह इनका सामना आप डटकर करें। मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो इस दौरान उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना होगा। आपको उनकी भावनाओं का आदर करने की आवश्यकता है। पैसों की चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपके सही फैसलों का नतीजा है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेल्स और मार्केटिंग से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपके मार्ग में कई बाधाएं आ सकती हैं। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। आपको एक नई शुरुआत करने की आवश्यकता है। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको मनचाहा परिणाम जरूर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान की वजह बन सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला इस अवधि में दोबारा उभर सकता है। ऐसे में आपको झगड़े झंझट की जगह शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अपने फैसले दूसरों पर थोपने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें। खान खान-पान का ध्यान रखें, साथ ही अनावश्यक क्रोध से दूर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सरकारी विभाग में कार्य जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाले हैं। हालांकि हफ्ते के आखिरी दो दिनों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आपको आय कन्या स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको बिना सोचे समझे अपने आर्थिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खर्चों पर लगाम लगाएं और जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि लंबे समय से किसी कारणवश आपके विवाह की बात बीच में अटकी हुई है तो इस दौरान बात आगे बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो अस्थमा के रोगी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के आसार है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है अन्यथा आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने साझेदार पर विश्वास मजबूत रखना होगा। बेवजह का शक व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है, इसलिए आप बचत पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अनावश्यक क्रोध और तनाव आपकी सेहत कमजोर कर सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लोहे के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अटके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ सकता है। बॉस आपकी काबिलियत परखने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। इस अवधि में परिजनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। इस दौरान उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत है तो जल्द से जल्द से छुटकारा पाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस अवधि में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर ले लें। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें, और अपने प्रिय के मन की बात जानने की भी कोशिश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान अब बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इस दौरान आपको आपकी तरक्की के भी संकेत मिलेंगे। सेहत की बात करें तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए उपाय करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरी हो या व्यापार यदि आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आपका कारोबार विदेशों में फैला हुआ है तो इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। इस अवधि में आपको अपनों के साथ घूमने फिरने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे, साथ ही सप्ताह के अंत में आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कुछ कमजोर रहने के आसार है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का समय चल रहा है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की भी मेहनत रंग ला सकती है। मेडिकल से संबंधित काम करने वाले जातकों को इस अवधि में जबरदस्त फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय उचित है। जीवनसाथी को इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपको धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप छोटा-मोटा पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आप व्यापार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यदि नौकरी के साथ आपको खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इसके अलावा उनकी बातों को नजरअंदाज करने से भी बचना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। आपका बजट असंतुलित हो सकता है।।आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचना होगा। सप्ताह के अंत में आपको सेहत जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

Story first published: Sunday, April 3, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion