For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Saptahik Rashifal 13 To 19 November: इस हफ्ते इन राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते की से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जोखिम भरे फैसले न लें तो बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको चोट लग सकती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलता सकता है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। इस हफ्ते आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। सप्ताह के अंत में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके हर फैसले में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में कोई पुराना रोग उभर सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके बीच की खटास का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। इस अवधि में कामकाज पर फोकस करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपसे कई गलतियां हो सकती है। बॉस आपसे काफी नाराज रहेंगे। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आप ऐसी गलतियां करने से बचें। आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप सोच समझकर अपनी व्यवसायिक योजनाएं बनाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि खर्चों की लिस्ट में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस हफ्ते परिजनों के साथ आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यह समय अपनों के साथ बहुत ही आनंद में गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस अवधि में आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार को कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद होने के आसार है। इस दौरान आप किसी कानूनी चक्कर में फस सकते हैं। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। यदि वे आपको काम से जुड़े कुछ सुझाव देते हैं तो आपको उन पर गौर करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के सदस्यों के आपकी अनबन हो सकती है। आपका गलत व्यवहार अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको आपका प्रमोशन लेटर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। यदि काफी समय से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। इस अवधि में आप मन लगाकर अपने काम करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए ठीक रहेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है इस कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल यादगार साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस अवधि में आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। आप भी अपना व्यवहार संतुलित रखने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपकी लेटलतीफी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले आप अपनों से सलाह जरूर लें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी है और आपका कोई काम लंबे समय से पेंडिंग है तो आप उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आपके प्रिय की सूझबूझ से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो तो समझदारी से काम लें। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है। खानपान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जल्द ही आपकी लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता का स्नेह मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी मेहनत से कमाया हुआ धन आप बेकार की चीजों पर नष्ट करने से बचें। यदि आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ हो सकता है। इस अवधि में आप के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है इसलिए आप पहले से ही सारी तैयारियां कर लें। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिल सकता है। सेहत की बात करें तो इस अवधि में छोटी सी भी समस्या को देखा न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: सोमवार

English summary

Weekly Rashifal For November 13-November 19, 2022

What does your weekly horoscope November 13 to November 10 ,2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion