Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Love Horoscope for October 2023: जानें अक्टूबर में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार!
Love Horoscope for October 2023: आपके रिश्ते में चाहे कितना भी प्यार हो, लंबा समय गुज़रने के बाद वह नीरस पड़ ही जाता है। किसी भी रिश्ते को जीवंत बनाये रखने के लिए उसमें प्रेम को बकरार करके रखना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र इसमें आपकी मदद कर सकता है। राशियों के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गये हैं जिससे अपने प्रेम सम्बन्ध को बेहतर बनाया जा सकता है। जानते हैं अक्टूबर माह में अपने प्रेम सम्बन्ध को कैसे मज़ेदार और अच्छा बना सकते हैं -

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)
आप अपने साथी के साथ साहसिक और सहज डेट पर जाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई नया खेल आज़माना या लंबी पैदल यात्रा, बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियों को आज़मा सकते हैं। यदि आप अपने प्रेम जीवन में और अधिक रोमांच जोड़ना चाहते हैं, तो अपने प्रेमी को अचानक से कोई सरप्राइज दें।
वृषभ (20 अप्रैल - 20 मई)
आप सूर्यास्त के समय किसी खूबसूरत पार्क या बगीचे में रोमांटिक पिकनिक की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा, उनके लिए विशेष भोजन बनाएं और मोमबत्ती की रोशनी में इसका आनंद लें।
मिथुन (21 मई - 20 जून)
आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर नए शौक या रुचियाँ तलाश सकते हैं। यह कुछ सरल हो सकता है जैसे डांस क्लास लेना या साथ में किसी कॉमेडी शो में जाना। इसके अलावा, चीज़ों को हल्का और मज़ेदार बनाए रखने के लिए कभी कभी फ़्लर्टी बातचीत भी करते रहें।
कर्क (21 जून - 22 जुलाई)
आप मोमबत्तियों के साथ घर पर एक आरामदायक और रोमांटिक माहौल बना सकते हैं और रात में एक रोमांटिक मूवी का आनंद ले सकते हैं। यदि आपको या आपके साथी को फिल्मों में रुचि नहीं है, तो एक अच्छा सॉफ्ट संगीत बजाएं और किसी अच्छी किताब का आनंद लें।
सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)
सिंह राशि के जातक अपने साथी को किसी थिएटर शो या फैंसी रेस्तरां में ले जा सकते हैं और उन्हें एक अच्छी पोशाक गिफ्ट देकर इस डेट खूबसूरत बना सकते हैं। इसके साथ ही डेट नाईट का अंत एक अच्छे डेजर्ट केक के साथ करें।
कन्या (23 अगस्त - 22 सितंबर)
कन्या राशि के जातक को अपने पार्टनर के साथ खुले विचार के साथ बातचीत करना चाहिए। बातचीत ही किसी रिश्ते का आधार होती है, इसलिए रिश्ते में प्रेम को बरकरार रखने के लिए समय समय पर खुली बातचीत ज़रूरी है। इसके अलावा, आप स्पा या मसाज जैसे कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं।
तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)
आप अपने साथी को किसी आर्ट गैलरी या संग्रहालय में ले जा सकते हैं और उनके मूड के अनुसार डेट की योजना बना सकते हैं। अगर आपका पार्टनर क्रिएटिव है तो आप भी घर पर मिलकर कुछ बना सकते हैं, जैसे खाना, कोई पेंटिंग आदि। इसके अलावा अक्टूबर महीने के किसी वीकेंड पर अच्छी जगह पर ट्रिप पर जाएँ।
वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)
आप अपने जुनून की गहराई में उतर सकते हैं और अपनी इच्छाओं को अपने जीवन के प्यार के साथ साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप विभिन्न रोमांचक गतिविधियों और खेलों का लुत्फ़ उठा सकते हैं जो आप दोनों को अपने बीच की अंतरंगता और विश्वास के नए स्तर का पता लगाने में मदद करेंगे।
धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर)
धनु राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ किसी आउटडोर डेट जैसे कैम्पिंग या ऐतिहासिक किले को घूमने के लिए जा सकते हैं। एक साधारण सी लॉन्ग ड्राइव भी आपके रिश्ते को जीवंत बना देगी।
मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी)
आप अपने पार्टनर के साथ छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं और उन्हें एक टीम के रूप में प्राप्त करने पर काम कर सकते हैं। यह सिर्फ घरेलू काम या कोई दैनिक गतिविधि हो सकती है। इसके अलावा, आप किसी बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां में डेट नाइट के लिए जा सकते हैं।
कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)
कुम्भ राशि के जातक और उनके पार्टनर किसी बुद्धिमता वाले क्विज़ या गेम्स में शामिल हो सकते हैं। आप इस महीने में सामान्य से हटकर कुछ अपरम्परागत और रोमांचक चीज़ें आज़मा सकते हैं।
मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)
आप साथ मिलकर पेंटिंग या लेखन जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपने कलात्मक और रचनात्मक पक्षों के ज़रिये आपसी प्रेम को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, आप रात में नाईटआउट कर सकते हैं और चांदनी भरी रात में सुकून से तारों को निहार सकते हैं। इस एक डेट से ही आपके बीच प्रेम की बहार फिर से हो जायेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
