Monthly Career Horoscope June 2023: करियर के लिहाज से जून का महीना इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

करियर के लिहाज से जून का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। अगर आप जानना चाहते हैं तो हम आपके लिए आपका मासिक करियर राशिफल लेकर आए हैं। यदि आपके मन में अपनी नौकरी और व्यापार को लेकर कई सवाल हैं तो यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

तो आइए देखते हैं जून का महीना किन राशियों के लिए नए अवसरों से भरा रहेगा और किसे करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना।

Monthly Career Rashifal May 2023: Know Which Zodiac Sign Is Lucky In terms of Career

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
करियर के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। आप तेजी सपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आपको कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस माह आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की होगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ सकता है। हालांकि जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। पुराने संपर्कों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अच्छा धन कमा पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आएगा।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि करियर से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है और उनकी कोई सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। व्याचारियों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतें महसूस हो सकती है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आप कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे कर पाएंगे। बॉस आपकी ऊर्जा और उत्साह देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। माह के अंत में आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आपको लंबी यात्राएं करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने काम को लेकर इस दौरान आप काफी गंभीर रहेंगे और मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। माह के मध्य में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इस माह आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर जो जातक अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और उन्हें नौकरी की तलाश है तो इस अवधि में उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को किसी नए कार्य की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपका प्रमोशन हो सकता है और आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सही दिशा में प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे होंगे। इस अवधि में यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। माह के अंत में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के लिहाज से जून का महीना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आपको कारोबार में कोई नुकसान हुआ है तो इस अवधि में आपको उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस माह काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों और बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। इस माह आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस अवधि में आपके हाथ कोई बढ़िया डील लग सकती है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा और आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। अगर आप विदेश में अपना कारोबार फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह माह कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण काफी निराशा हो सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
काम को लेकर इस दौरान आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपको परेशान कर सकता है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती और आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। माह के अंत में आपको कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। इस दौरान आपका काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह माह कुछ व्यस्त रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्राएं आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आपने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है तो आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा। कुछ लोग बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको काफी सावधान रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में जरा सी चूक आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। माह के अंत में आप अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देंगे। इस दौरान आपके कारोबार में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, May 26, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion