Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Monthly Horoscope (December 2023): दिसंबर के महीने में इन राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होगी सारी मुश्किलें
दिसंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए देखते हैं कि इस माह किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
माह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। इस अवधि में आपके जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कामकाज में आपका मन कम लगेगा और आप स्वयं को कई सारी चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे। पारिवारिक मसले भी आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। माह का मध्य आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपकी परेशानियों का हल निकल सकता है। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों की रुकी हुई डील पक्की होगी। रिश्तों में दूरियां कम होगी। इस दौरान आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। इस अवधि में आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलाबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दिसंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। कामकाज का बोझ बढ़ने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस दौरान आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कई महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। इस अवधि में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। माह के मध्य में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपके कुछ जरूरी कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपना आपा खोने से बचें। वहीं व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहना होगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के लिहाज से दिसंबर का महीना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपका स्वास्थ्य कुछ प्रभावित होगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। खासतौर पर बदलते मौसम में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। माह का मध्य आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर भी मिल सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप उनकी भावनाओं को अनदेखा ना करें। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस माह आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। खासतौर पर झगड़े झंझट से आपको दूर रहना होगा अन्यथा कानूनी चक्करों में फंस सकते हैं और आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो हो सकता है फैसला आपके पक्ष में ना आए, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय ना लें। कार्यस्थल पर आपको अपने काम के अलावा आसपास हो रही गतिविधियों पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह माह औसत रहने वाला है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना बीच में अटक सकती है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। माह के अंत में आपको आय का नया स्रोत आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, नीला, लाल, सफेद
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
परिवार के साथ यह समय हंसी-खुशी में गुजरेगी। इस दौरान आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। आप अपने परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस माह सारी रुकावटें दूर होगी। माह के मध्य में आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आप कड़ी मेहनत करेंगे जिसके परिणामस्वरुप आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। मुमकिन है आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहे। बेहतर होगा आप सही योजना के अनुसार आगे बढ़े। यदि आप किसी नई संपत्ति, वाहन आदि की खरीदना चाहती हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। क्रोध और तनाव से बचें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों को दिसंबर के महीने में बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप कोई भी फैसला लेने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपको सही अवसर की प्राप्ति ना हो। बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचना होगा नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें। माह का मध्य आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर में किसी अपने का आगमन होगा। ऐसे में माहौल काफी बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। लापरवाही के कारण इस अवधि में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके लिए दिसंबर का महीना कुछ खास नहीं रहेगा। माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान आप बजट से अधिक खर्च कर सकते हैं। यदि आप इसी तरह से लापरवाही करेंगे तो भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से इस दौरान आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके मान सम्मान को भी ठेस पहुंचा सकते हैं। गुस्से और जल्दबाजी में आप कोई भी कदम ना उठाएं तो बेहतर होगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के लिहाज से माह का मध्य आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस अवधि में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करना होगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपकी निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। अपनों का सहयोग ना मिल पाने के कारण आप काफी निराशा रहेंगे। भाई बहनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने होंगे। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। हो सकता है आपके किसी कार्य में कागजी अड़चन भी आए। नौकरीपैशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं भी करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय से फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। वहीं इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं काफी थकान भरी रहेगी लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। माह के मध्य में आपको किसी प्रतिष्ठित और प्रभावी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी उछाल देखने को मिलेगा। माह के मध्य में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। हालांकि आपको झूठ का सहारा लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय से ऐसा कोई वादा ना करें जिसे पूरा कर पाना आपके लिए मुमकिन ना हो। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरी सकारात्मकता और मेहनत के साथ अपने काम करेंगे। इस अवधि में बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। हालांकि आपको कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से पहले अपने लंबित कार्यों को पूरा करना होगा अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको कर्ज और उधार लेने से बचना होगा। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन बिना सोचे समझे ना करें। दूसरों के बहकावे में आने से बचें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी नजदीकीयां बढ़ सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन छोटी सी भी समस्या को अनदेखा ना करें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
माह की शुरुआत में अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो जाने के कारण बजट डगमगा सकता है। ऐसे में आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही चलें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस माह आपको निवेश के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेहतर होगा बड़े निवेश करने से बचें। इसके अलावा यदि आप साझेदारी में कोई कारोबार करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो बदलाव के लिए यह सही समय है। आप बस सही दिशा में प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। बेवजह के अहंकार और टकराव से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यस्थल पर आपको अपने काम के साथ व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और किसी कारणवश आपकी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है तो इस माह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को माह की शुरुआत में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका धन कहीं अटकने की संभावना है। माह का मध्य आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आप किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माह के अंत में आपको परिजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। हालांकि यह समय आपके लिए काफी खर्चीली रहने वाली है लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











