Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rahu Ketu 2023: गजकेसरी योग पर भारी पड़ने वाले हैं राहु-केतु, इन 3 राशियों को भोगना पड़ेगा भारी नुकसान
Gajkesari Yog September 2023: ज्योतिष शास्त्र में बनने वाला गजकेसरी योग बहुत ही शुभ व फलदायी माना जाता है। इस योग के बनने से जातकों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। व्यक्ति को हर कार्य में सफलता, सुख समृद्धि और आर्थिक लाभ मिलता है।
आपको बता दें कि 17 सितंबर की रात 11 बजकर 7 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। चंद्रमा इस राशि में 20 सितंबर की सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक मौजूद रहेंगे। मेष राशि में पहले से ही बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा।

हालांकि मेष राशि में राहु भी विजारमान है और वहीं तुला राशि में केतु भी मौजूद हैं। इस कारण गजकेसरी योग का नकारात्मक असर कुछ लोगों को झेलना पड़ सकता है। चंद्रमा और गुरु के बीच राहु और केतु के आ जाने से यह अशुभ प्रभाव देने लगता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि गजकेसरी योग को प्रभावित करने वाले राहु केतु से किन तीन राशियों को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मेष राशि:
गज केसरी योग पर राहु केतु का प्रभाव पड़ने से मेष राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक घाटा भी झेलना पड़ सकता है। आपको समझदारी के साथ पैसा खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर में अभिभावकों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस अवधि में घर की शांति भंग होने का खतरा है इस राशि के छात्रों का पढ़ाई पर फोकस कम रहेगा जिससे नतीजे आपकों उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पाएंगे।
तुला राशि:
राहु केतु के असर के कारण गज केसरी योग का नकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों को झेलना पड़ेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक नुकसान होगा। वहीं समाज तथा परिवार में भी आपके सम्मान में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में मतभेद रहेंगे, यदि आपने धैर्य से काम नहीं लिया तो मामला बिगड़ सकता है। इस दौरान दफ्तर में भी आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आप ज्यादा टेंशन लेने से बचें वरना सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को भी मेष राशि में बन रहे गजकेसरी योग के कारण नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बिना पढ़े किसी भी तरह के डाक्यूमेंट्स पर साइन न करें। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
