Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Numerology Horoscope 2024: मूलांक 2 की लव लाइफ में रहेगी परेशानी, करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 2: अंक ज्योतिष में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है। नया साल 2024 अब आने को है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं।
वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपनी सेहत, करियर, लव लाइफ आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 2 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव आने वाले हैं।

मूलांक 2 के लिए 2024 कैसा रहेगा?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 हुआ। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए साल 2024 का पहला महीना सकारात्मक प्रेरणा देने वाला रहेगा। किसी पुराने कर्ज से जाहत मिलने की संभावना है। करियर की बात करें तो कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से यह माह थोड़ा मुश्किलों से भरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील होते होते रह सकती है। बेवजह क्रोध करने की आपकी आदत आपका नुकसान करा सकती है।
मूलांक 2 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
प्रेम जीवन के लिहाज से साल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल इस तरफ इशारा कर रहा है कि मूलांक 2 के जीवन में तनाव आने वाला है। आप पार्टनर की उम्मीदों के बोझ के तले दबा हुआ महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ अपनी समस्याओं और विचारों को शेयर करने की सलाह दी जाती है। आपसी बातचीत से हर तरह की परेशानियों को सुलझाया जा सकता है।
मूलांक 2 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
अंकज्योतिष राशिफल की मानें तो साल 2024 मूलांक 2 के लिए शानदार रहने की उम्मीद है। इस मूलांक के जो जातक गायनोकोलॉजिस्ट, बच्चों के डॉक्टर, नर्स, डाइटीशियन के रूप में काम करते हैं या फिर फ़ूड व्यापार आदि से संबंध रखते हैं, उनके पेशे में तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि इन क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए आपको अपनी तरफ से पूरी मेहनत करनी होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
