Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Numerology (10th to 16th December): मूलांक 2 वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद रोमांटिक
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार इस हफ्ते कुछ मूलांक वालों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है, तो वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। आइए आपके जन्म तारीख से जानते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। आर्थिक लेन देन करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत से जुड़ी कोई भी लापरवाही ना करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि ऐसे में यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना बढ़िया फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तों में आ गई दूरियों को आप कम करने का प्रयास करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। पैसों के मामले यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। आप सोच समझकर खर्च करें। सप्ताह के अंत में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आपके लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अगर आप नया घर, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यस्थल पर आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में भारी गिरावट आएगी।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आर्थिक मामलों में आपको जरा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। उधार लेन-देन से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान आपको उनका अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको उम्मीद से कई ज्यादा फायदा होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इस अवधि में आपको अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें अन्यथा आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप की कई योजनाओं में बाधा आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
