Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Numerology (For 15th October to 21st October) :6 मूलांक वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद शुभ
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको समय पर भोजन के साथ व्यायाम करने की भी सलाह दी जाती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा और आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। नौकरी करने वाले लोगों के हाथ निराशा लगेगी। खासतौर पर अगर आप अपने प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। व्यापारियों को नई रणनीतियां बनाने का अवसर प्राप्त होगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपको अपने रिश्तों को अहमियत देना होगा। आपका अहंकार अपनों को आपसे दूर कर सकता है। पेशेवर जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरे और व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
इस अवधि में आपको अपने व्यवहार का खास रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों की स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करते हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सप्ताह के मध्य में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। रोमांटिक लाइफ में प्यारी ही प्यार रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आप एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी मेहनत सफल होगी और आपको बड़ी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों या हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप कर्ज या उधार भी लेंगे। अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातक कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। आप अपनी नौकरी बदलने की भी योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन हो या वैवाहिक अपने साथी पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। इस दौरान बेवजह के झगड़े झंझट से आपको बचने की आवश्यकता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपकी तरक्की होगी। इसके अलावा आपको आय का नया स्रोत भी मिलेगा। खुद को तारोताजा और एक्टिव रखने के लिए इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
