Latest Updates
-
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज -
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग -
Bakra Eid 2026: बकरीद की सही तारीख को लेकर दूर हुआ कंफ्यूजन! जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा -
Punjabi Style Pakoda Kadhi Recipe: सर्दियों के लिए खास, नरम पकौड़ों वाली चटपटी कढ़ी -
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने किया बेहाल; जानें कैसे रसोई के बजट से लेकर हॉलीडे प्लान तक हुआ ठप्प -
Ganga Dussehra Daan List: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन 10 चीजों का दान? बन जाएंगे बिगड़े काम -
Nautapa 2026: सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा बंपर धन लाभ -
Ganga Dussehra Katha: गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है? जानें मां गंगा के धरती पर अवतरण की पौराणिक कथा -
Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: सोमवार को इन 3 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Ganga Dussehra Wishes 2026: गंगा मैया का आशीर्वाद मिले...गंगा दशहरा पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश
Weekly Numerology (17th December to 23rd December): 6 मूलांक वालों को इस हफ्ते मिलेगी जबरदस्त सफलता
हर व्यक्ति से कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। ऐसे में अंकों के द्वारा भी भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा तो अपने मूलांक के आधार पर आप अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से बदलाव आने वाले हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके करियर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। सप्ताह के मध्य में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इस मुश्किल से आसानी से बाहर निकाल पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का भी मौका मिलेगा।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। रिश्तों के लिहाज से यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनों के साथ तालमेल और भी बेहतर होगा। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसलों में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर और नया मोड़ आ सकता है। सप्ताह के अंत में आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका और अनियंत्रित क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान होगा। आपको अपने सही आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपका कड़ा परिश्रम रंग लाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप घर पर ही पूजा पाठ, हवन आदि का भी आयोजन करवा सकते हैं।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। रिश्तों में सुधार आएगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। नौकरीपैशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। इस अवधि में आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
घर का माहौल शांत रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हैं तो आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। इस हफ्ते आपको अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप इस दौरान खान-पान में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
इस दौरान अपनी अच्छी वाणी और समझदारी के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों का लेन देन करते समय भी आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। मैरिड लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। अपने प्रिय से अतीत में किया हुआ कोई वादा आप पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपकी छवि मजबूत होगी। कामकाज का प्रेशर बढ़ने के कारण आप कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें। काम के साथ आपकी सेहत भी जरूरी है। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क के जरिए इस दौरान आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर परिवार के साथ आप घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो सप्ताह के मध्य में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको किसी पुराने कर्ज या उधार से भी छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में कोई परेशानी आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। हालांकि परिस्थिति चाहिए जैसी भी हो आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप पूरी सकरात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर ही होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि आपको अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications