Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
Weekly Numerology (29th October to 4th November): 1 और 3 मूलांक वालों की इस हफ्ते खुले की किस्मत
अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुण, अवगुण, सफलता, असफलता आदि के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन से मूलांक वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इस दौरान आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके घर का वातावरण भी प्रफुल्लित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आप काफी उत्साहित रहेंगे और इसका अच्छा असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस दौरान आपको झगड़े झंझट से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। इस दौरान काम से भी आपका मन कुछ हट सकता है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उन्हें प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। गलतफहमी होने की वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। पढ़ाई से आपका मन भटक सकता है। इस दौरान व्यर्थ की चीजों में आपका कीमती समय नष्ट होगा। अगर आप नौकरीपेशा लोगों की मेहनत पर अगर गौर नहीं किया जा रहा है और आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं तो यह समय बदलाव के लिए उचित है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कठिन रहेगा। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी उपाय करने की जरूरत है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। एकाग्रता की कमी के कारण आपके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा। आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें। रिश्तों में प्यार और अपनेपन की कमी देखने को मिलेगी। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर भी महसूस करेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें बल्कि आपको आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना चाहिए। इस दौरान व्यस्त दिनचर्या और भागदौड़ के कारण आपके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
नौकरी करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपके आगे बढ़ने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कमजोर स्वास्थ्य आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है। ऐसे में आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। रिश्तों में आपसी समझ बेहतर होगी। इस दौरान आपको अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
निजी हो या पेशेवर जीवन इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है इस वजह से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय ना दे पाएं। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवधि में आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता भी मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











