Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
जानें आपके बारे में क्या कहती है ‘ह्रदय रेखा’
हाथों की रेखाएं बड़ी खास होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथों पर बनी हर रेखा कोई ना कोई संकेत देती है। इन रेखाओं के द्वारा किसी व्यक्ति के व्यवहार, स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।
हाथों की सभी रेखाओं में ह्रदय रेखा को भी बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। ह्रदय रेखा से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।
तो चलिए जानते हैं कि हाथ में बनी ह्रदय रेखा आपके बारे में क्या बताती है।

- अगर आपके हाथ में ह्रदय रेखा, बुध क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है तो हो सकता है कि आपके जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन हो।
- यदि हथेली में बन रही ह्रदय रेखा छोटी हो या बीच में टूट रही हो तो ये इस बात का संकेत करती है कि आपकी लव लाइफ दुखों से भरी रहेगी। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस प्रकार की रेखा मनुष्य को अपने प्रेम संबंधों में असफलता दिलाती है।
- हथेली पर अगर कोई अन्य रेखा ह्रदय रेखा से होकर गुज़र रही है या उसे काटकर शुक्र पर्वत की ओर बढ़ रही है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली है। ऐसी रेखा जातक को सफलता प्रदान करती है।
- अगर ह्रदय रेखा को कोई रेखा काटकर गुरु पर्वत की ओर बढ़ रही है तो वह व्यक्ति धार्मिक, ज्ञानी, शिक्षित और सहनशील होता है। ये दूसरों को बहुत प्यार देते हैं। इनका स्वभाव उत्तम होता है।
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर शनि और गुरु पर्वत से होकर ह्रदय रेखा गुज़र रही है तो यह उस जातक को आकर्षक बनाती है। इस रेखा से युक्त व्यक्ति आकर्षित होता है। वह जहां भी जाता है लोग उसके प्रति आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाते हैं।
- जिन लोगों के हाथों में ह्रदय रेखा स्पष्ट और गहरी होती है वे संवेदनशील होते हैं। ये दूसरों की बातों को बड़ी जल्दी से दिल पर लगा लेते हैं।
- यदि ह्रदय रेखा एक श्रृंख्ला में बन रही है तो इसका अर्थ है कि वह जातक अत्यंत चतुर प्रवृत्ति का है। ऐसे लोग चालाक होते हैं और ये अपनी चतुरता से किसी को भी आसानी से बेवकूफ बना सकते हैं।
- अगर आपकी ह्रदय रेखा मध्यमा अंगुली को स्पर्श कर रही है तो इसका मतलब है कि आप स्वार्थी और नास्तिक स्वभाव के व्यक्ति हैं। ऐसे लोग दूसरों के विश्वास पर खरा नहीं उतर पाते हैं। इन पर विश्वास करना किसी की सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
