Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हैप्पी मैरिड लाइफ और संतान प्राप्ति के लिए घर में रखें फैंगशुई ड्रैगन, जाने कैसे और कहां रखें
चीन के अलावा दुनियाभर में फेंगशुई काफी लोकप्रिय हो गया हैं। लोग इससे जुड़ी मान्यताओं को काफी मनाने लगे हैं। फेंगशुई चायनीज वास्तु हैं, इसमें पशु-पक्षियों पर काफी महत्व दिया जाता हैं। फेंगशुई विज्ञान अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा पाने के लिए ऐसे उपायों पर जोर देता हैं जिनमें कम से कम पैसे और समय का इस्तेमाल होता हैं। फेंगशुई वास्तु के अनुसार घर के मुख्यद्वार के बाहर काला कछुआ, सफेद बाघ एवं हरा ड्रैगन होते हें जो घर को सुरक्षा प्रदान करता हैं। लेकिन इनमें भी फेंगशुई वास्तु में ड्रेगन को चार दिव्य प्राणियों में गिना जाता है। माना जाता हैं कि घर में ड्रैगन की मूर्ति या चित्र अवश्य रखना चाहिए। यह सौभाग्य और सफलता लेकर आता हैं।

ये हैं मान्यता
हरे रंग का ड्रेगन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी माना जाता है, तो गोल्डन रंग का ड्रेगन समृद्धि का परिचायक है। वहीं अपने पंजे में मोती या क्रिस्टल लिए हुए ड्रेगन समृद्धि, शक्ति व अवसरों को प्रदान करता है। इसके अलावा पंजे में मोती या क्रिस्टल दबाए हुए ड्रेगन को दरवाजे या खिड़की के पास बाहर की ओर मुख करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक क्षति होगी।

शादीशुदा लाइफ को खुशहाल बनाएं
ड्रैगन प्रेम और शक्ति का प्रतीक है। ड्रैगन बड़ों को सही रास्ता दिखाने का काम करता है, परिवार के सम्मान में बढ़ोत्तरी करता है। इसके अलावा इससे शादीशुदा लाइफ भी अच्छी रहती हैं। यह परिवार को सुरक्षा देता है और उसे बुरी शक्तियों से बचाता है। अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहती हैं तो पूर्व दिशा में रखें। इससे आपका फोकस बढ़ेगा और आप करियर में अच्छा करने के लिए सही फैसले ले पाएंगे।

उर्वरता का प्रतीक
ड्रेगन फेंग्शुई की यांग ऊर्जा यानी पुरुष शक्ति का परिचायक है। चीनी लोग गर्भाधान में सौभाग्य को भी ड्रैगन से जोड़कर देखते हैं, जो उर्वरता का प्रतीक है तथा नई शुरुआत से संबद्ध है।

मंगलकारी होता है
ड्रैगन के सिर वाले कछुए को भी मंगलकारी बताया गया है, जो दीर्घ जीवन, सुरक्षा, साहस और सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है। हालांकि इस प्रतीक को घर में कहीं भी रखा जा सकता है, परंतु उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में रखने से विशेष लाभ संभव है।

बच्चों की याददाश्त बढ़ाए
पढ़ने वाले बच्चें इसे अपनी स्टडी टेबल पर रखें। इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ाती है और बच्चों की याददाश्त बढ़ाता हैं। इसके अलावा आजकल फैशन जूलरी में ड्रैगन को खूब पसंद किया जा रहा हैं।

कहां और कितने रखें
ड्रैगन को घर में कहां रखा जाए, इसका ख्याल रखना जरूरी है। इसे कभी भी कम ऊर्जावान स्थलों जैसे बाथरूम, गैराज, या स्टोररूम में नहीं रखना चाहिए। एक और विशेष बात यह कि इसे कभी भी अपनी आंखों से समानांतर से अधिक ऊंचाई पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इसकी ऊर्जा का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है। इससे अधिक लाभ पाने के लिए घर में किसी खुले स्थान या खुले स्थान के निकट रखना चाहिए। ध्यान रहे कि ड्रेगन का मुंह भीतर की ओर हो। लेकिन इसे दीवार के एकदम नजदीक न रखें। घर में आप एक से अधिक ड्रेगन भी रख सकते हैं, लेकिन फेंग्शुई कहता है कि इनकी संख्या 5 से अधिक न हो तो बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications
