Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
इस वजह से थाली में कभी एक साथ नहीं परोसी जाती तीन रोटियां
घर का बना भोजन सबको पसंद आता है। इस बात को वो लोग बेहतर समझ सकते हैं जो घर परिवार से दूर रहते हैं। घर पर महिलाएं भोजन तैयार करने के बाद उसे प्यार से थाली में परोसकर परिवार को खिलाती हैं। आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि भोजन की थाली में कभी एक साथ तीन रोटियां नहीं रखी जाती हैं। क्या आपको इसका कारण मालूम है? इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आखिर क्यों खाने की थाली में एकसाथ तीन रोटियां नहीं परोसी जाती है।

अंक 3 को माना जाता है अशुभ
प्राचीन समय से ही थाली में तीन रोटियां ना परोसने की परंपरा चली आ रही है। हिंदू धर्म में 3 अंक को शुभ नहीं माना जाता है। संख्या 3 की अशुभता को देखते हुए किसी भी शुभ काम के लिए इसे दूर रखने का ही प्रयास किया जाता है। तभी किसी भी अच्छे काम में तीन चीजों को शामिल नहीं किया जाता है। पूजा की थाली हो या फिर कोई हवन, उसमें भी सिर्फ तीन वस्तुओं को साथ नहीं रखा जाता है।
3 अंक वाली तिथि के दिन भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। यही कारण है कि खाने की प्लेट में भी एकसाथ तीन रोटी नहीं रखी जाती है।

तीन रोटियों का संबंध मृत व्यक्ति से
इतना ही नहीं, इसका संबंध एक और मान्यता से है और उसके मुताबिक किसी व्यक्ति को एक साथ तीन रोटियां देना किसी मृत व्यक्ति को भोजन देने के समान माना गया है।
दरअसल, जब परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तब उसके तीसरे दिन मृतक के भोजन के रूप में तीन रोटियां बनाकर रखी जाती हैं। इन रोटियों को सिर्फ इन्हें बनाने वाला ही देखता है। ऐसे देखा जाए तो भारतीय संस्कृति में 3 रोटियां मृतक का भोजन माना गया है।

अगर देनी पड़ जाए 3 रोटियां
अगर किसी कारणवश थाली में तीन ही रोटी रखनी पड़ जाए तो आप अपने बड़े बुजुर्गों का उपाय अपना सकते हैं और रोटी को तोड़ कर थाली में परोस दें।



Click it and Unblock the Notifications
