Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Vastu Tips for Career Growth: आपके करियर को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं यह वास्तु टिप्स
सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अगर किस्मत का भी साथ मिले तो फिर क्या कहना। हालांकि कई बार लाख प्रयासों के बावजूद भी हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई लोग हिम्मत हार जाते हैं और निराश हो जाते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, इंसान को खुद पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि सच्चे मन से की हुई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। देर से ही सही परिश्रम का अच्छा फल जरूर मिलता है। केवल भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ नहीं मिलता।
अगर आप अपने करियर को लेकर तनाव में है और आपको महसूस हो रहा है कि आपकी मेहनत का उचित फल आपको नहीं मिल रहा है तो यहां हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपको सही दिशा दिखाएंगे, साथ ही इनसे आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।

इस दिशा में करें लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल
कोरोना की वजह से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम ही कर रहे हैं। हालांकि जिंदगी पटरी पर लौट आई है, लेकिन कुछ लोग आज भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो दिशा का ध्यान जरूर रखें। घर का दक्षिण पूर्वी कोना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। इससे आपका करियर आगे बढ़ेगा और आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इसके अलावा कोशिश करें कि लैपटॉप या कंप्यूटर के वायर उलझे न हो। अगर आप दफ्तर में भी इस दिशा में बैठकर काम करेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा।

भूलकर भी ऐसे न बैठें
घर हो या दफ्तर आप किस तरह बैठकर काम करते हैं इस पर भी आपकी तरक्की निर्भर करती है। जी हां कभी भी क्रॉस लेग न बैठें। इससे आपकी सफलता के रास्ते में कई मुश्किलें आ सकती हैं। आप बिल्कुल सीधे बैठने का प्रयास करें। इससे आप काम पर भी ठीक से फोकस कर पाएंगे।

गोल आकार की मेज का न करें इस्तेमाल
घर हो या दफ्तर आपको गोल आकार वाली टेबल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। स्क्वायर और रैक्टेंगुलर शेप वाली टेबल आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। इससे बिना किसी बाधा के जल्द आपकी तरक्की होगी।

वर्क फ्रॉम होम में न करें यह गलती
अगर आप अभी तक वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो बेहतर परिणाम के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप घर की किस जगह पर काम कर रहे हैं। भूलकर भी बेडरूम के बगल वाले कमरे में आप काम न करें।

ऑफिस की टेबल पर रखें यह पौधा
अक्सर हम अपने दफ्तर के डेस्क पर लैपटॉप के अलावा कुछ चीजें रखते हैं जैसे फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड, छोटे से गणेश जी की मूर्ति आदि। अगर आप बैम्बू प्लांट अपनी मेज पर रखते हैं तो यह आपके लिए गुड लक लेकर आ सकता है।

सोते समय इस दिशा में रखें अपना सिर
क्या आप जानते हैं कि आपके सोने के तरीके का भी असर आपकी तरक्की पर पड़ता है। जी हां सोते समय हमेशा अपना सिर आप पूर्व की ओर रखें। इससे आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी और आपका मन एकाग्र रहेगा। इसके अलावा आप उत्तर दिशा में बैठकर काम करने का प्रयास करें। ध्यान रहे आप जिस जगह काम कर रहे हैं, वहां आपके पीछे कोई खिड़की न हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
