Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, कर्क और मकर राशि को इस हफ्ते मिलेगा भाग्य का पूरा सपोर्ट
Weekly Horoscope in Hindi: एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में सभी राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव जरूर आएगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां
मेष: आपके लिए यह सप्ताह हर लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा और इस दौरान आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और अपने फैसले भी आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। व्यापारियों को किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और अपनों का पूरा समर्थन आपको प्राप्त होगा। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद भी उठेंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप सोच समझकर अपने निर्णय लेंगे और इन अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घरेलू कलह समाप्त होगा और रिश्तों में भी मजबूती आएगी। खासतौर पर पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में घर में किसी शुभ कार्य का भी आयोजन हो सकता है या फिर आप किसी मांगलिक कार्य में परिजनों के साथ हिस्सा ले सकते हैं।
मकर: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। अच्छी सेहत का असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापारियों के कारोबार में बढ़त होगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। इस अवधि में आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। ऐसे में जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी और आप अपने शौक भी पूरे कर पाएंगे।
अनलकी राशियां
कन्या: इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो किसी कारणवश आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच मतभेद गहरे होंगे। आपके बीच की खटास का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। चिंता और तनाव के कारण इस दौरान आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक: आपको अपने व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ना लें। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आप दिखावे में ज्यादा ना रहें अन्यथा भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। आपको गलत खान-पान की आदतों से दूर रहने की जरूरत है।
कुंभ: नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकरा संभव है। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। निवेश आदि करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। आपको अपनों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। सेहत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
