Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (10th to 16th September): जानिए इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी
यह नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशियों के जीवन में भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों नक्षत्रों की बदली हुई चाल और स्थिति किन राशियों का कराएगी बड़ा फायदा और किसका होगा चुनौतियों से सामना।
लकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। व्यापारियों को किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी तरक्की भी हो सकती है। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। इस अवधि में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला: करियर के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि सेहत को लेकर आपको कुछ सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मकर: आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपकी सकारात्मकता आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी। इस अवधि में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। नौकरी हो या व्यापार इस हफ्ते आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आमदनी का नया जरिया मिलेगा।
अनलकी राशियां
मिथुन: आप कई सारी समस्याओं से घिरे हुए रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी से कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो आपको पैसा आसानी से प्राप्त नहीं होगा। रिश्तों में दूरियां आ सकती है। आपके अपनों का बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशान रहेंगे।
कर्क: घर का माहौल इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। हालांकि उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
कुंभ: आपका खराब बर्ताव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। इस अवधि में अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें विशेष रूप से अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप बड़ी फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
