Latest Updates
-
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम
Weekly Horoscope (March 26 to April 1): बेहद धमाकेदार होगी इन राशियों के लिए अप्रैल की शुरुआत
आपका सप्ताहिक राशिफल आपको आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकता है।
इसके माध्यम से आप अपने जीवन में आने वाले सारे उतार-चढ़ाव के बारे में जान सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर सप्ताह आपके बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच अच्छा संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि में आप काम के साथ परिवार को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आप भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी लेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर यदि आप चिंतित है तो इस दौरान आपकी चिंता दूर होगी। उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आपको बेवजह की चीजों पर अधिक धन खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर आप छोटी सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। हालांकि आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको काफी सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी धीमी रहेगी। इस दौरान कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। हो सकता है आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएं। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है या फिर आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। इसका असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। सप्ताह के अंत में आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से इस दौरान आप कुछ अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। इसके अलावा मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें विशेष रूप से कोई भी आर्थिक लेनदेन बिना सोचे समझे करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपके लंबित कार्य पूरे होंगे और आपको बड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। इसके अलावा आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। आपके हर फैसले में आपको अपने प्रिय का समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। विशेष रुप से संतान के इच्छुक जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा इस अवधि में आप काफी संतुष्ट भी रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बेवजह की चिंताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:27
शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से आपको बचने की आवश्यकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अपने सभी फैसलों के अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपको परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी शानदार होगी। आपको धन लाभ होगा। इस अवधि में आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको काम से जुड़ी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। मुमकिन है जल्द ही आपकी तरक्की भी हो। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपकी योजनाओं में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने किसी करीबी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:25
शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। भावनात्मक रूप से इस दौरान आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें, आर्थिक मामले में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा धन कमाने का कोई बढ़िया मौका भी आपके हाथ लग सकता है। कामकाज की बात करें तो सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आप कुछ जोखिम भरे फैसले भी ले सकते हैं। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ तनाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर कामकाज को लेकर आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि आप अपना परिश्रम जारी रखें, उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा आदि में कोई समस्या आ रही है तो जल्दी आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के अंत में धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान जीवनसाथी का बर्ताव भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। कामकाज के बढ़ते हुए बोझ और चिंता के कारण इस दौरान आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपके लिए तरक्की का नया रास्ता भी खुल सकता है। आप इसी तरह अपना परिश्रम जारी रखें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपके प्रिय आपके साथ काफी नरमी से पेश आएंगे। इसके अलावा उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:36
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप काफी आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो जल्द आपको सफलता मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म करने में सफल रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं तो इस हफ्ते आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रुकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी और आपका प्रमोशन भी हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो बात काफी आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस अवधि में कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शनिवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











