Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Weekly Horoscope (April 2 to April 8): कर्क और मकर राशि वालों पर इस हफ्ते रहेगी ईश्वर की विशेष कृपा
इस हफ्ते किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी बड़ी सफलता, बताएगा आपका सप्ताहिक राशिफल। अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप आने वाले सात दिनों
में होने वाली सारी घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। कोई मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपकी कई योजनाओं में भी बाधाएं आएंगी। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त न होने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला चल रहा है तो आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:28
शुभ दिन:गुरुवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो घरेलू वाद विवाद के कारण इस दौरान कारोबार में नुकसान हो सकता है। आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण फैसले अपने बड़ों की सलाह से ही लें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। इस दौरान अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती नजर आएगी। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई फैसला लिया है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस दौरान रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं को समझने का भी प्रयास करना होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। इस अवधि में एक दूसरे को आप नजरअंदाज करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको काम से जुड़े लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार में बड़ा लाभ होगा। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की होगी और भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको होगा। पैतृक व्यापार से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से इस अवधि में आपकी चिंता खत्म होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। इस अवधि में घर के सदस्यों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। पिता की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। सेहत को लेकर आप अधिक सचेत रहेंगे और आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोजी रोजगार के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने पुराने संपर्क को से लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों के गलत नतीजे आपको भुगतने पड़ सकते हैं। साथ ही हाथ में आया हुआ ऑर्डर निकलने की भी संभावना है। घर के माहौल में सुधार के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। इसके अलावा आप अपनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सप्ताह के अंत में आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में वह आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकते हैं। इसके अलावा बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए अपने छोटे से छोटे फैसले भी समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा धन कमा पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आप समय पर दवाइयां लें और डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:7
शुभ दिन:शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पढ़ाई से आपका मन भटक सकता है। इसके अलावा आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुरुजनों और बड़ों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। साथ ही आप रोजाना ध्यान करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का तालमेल और बेहतर होगा और प्रेम भी बढ़ेगा। पैसों के लिहाज से यहसात दिन ठीक-ठाक रहने वाले हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर इस दौरान आप कुछ परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन: मंगलवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होगी। आपके काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का भी फैसला ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आएगा। आप कोई कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। परिजनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी करेंगे। जीवनसाथी को आप कोई कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी अटकी हुई डील को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप आप अपने बढ़ते में खर्चों पर विराम लगाने का प्रयास करें। इसके अलावा आप बिना सोचे समझे को पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन न करें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है। आपकी दोस्ती प्यार में बदलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं और काफी समय से आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ बढ़िया प्लान करने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। एक दूसरे का साथ पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों को इस हफ्ते अच्छा फायदा हो सकता है। विशेष रूप से कपड़ों, दवाइयों, होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं तो आपको उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा और इस दौरान आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications