Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब
Weekly Horoscope (July 2 to July 8): इन 4 राशियों के जीवन में इस हफ्ते खुशियां देंगी दस्तक
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति होगी और आप बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप स्वयं पर ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। यदि आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो इस दौरान आप सारे गिले-शिकवे दूर कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ आएगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ दिन: बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनके लिए व्यवहार अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ दिन: सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस अवधि में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। पिता के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन: शनिवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। ऐसा साथी पाकर आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी खर्च करने से बचें। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबावा पर बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में वर्क लोड कुछ कम रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप आराम पर ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ दिन: शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। इस अवधि में उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कामकाज से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। इस अवधि में आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर परिश्रम करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ दिन: मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। निजी जीवन में तनाव संभव है। रिश्तों में दूरियां आ सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बात जब अपनों की आती है तो क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत के मामले में यह समय मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय बेहतर साबित होगा। इस हफ्ते आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच से अच्छी तरह से संतुलन बना पाएंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना होगा। झूठ का सहारा लेने से बचें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ दिन: शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं और आपकी आय में निरंतरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। बेवजह की बातों पर आपके बीच टकराव संभव है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए कुछ ज्यादा ही खास रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:30
शुभ दिन: बुधवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस हफ्ते मौसमी बीमारियों को लेकर आपको अधिक सतर्क रहना होगा। इस अवधि में अचानक आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपके कुछ बनते हुए काम अटक सकते हैं। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस दौरान आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को इस दौरान कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। इस दौरान आपके बीच झगड़े झंझट हो सकते हैं। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन: मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो इससे दौरान आपको खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित और बेहद प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। यह मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन: सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications