Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Weekly Horoscope (June 11 to June 17): सिंह राशि वालों का होगा प्रमोशन, इन राशियों के लिए भी इस हफ्ते खुलेंगे
आपका सप्ताहिक राशिफल आपको आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा, वहीं कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। तो चलिए देखते हैं आने वाला यह नया सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहने वाला है। आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आप झगड़े झंझट से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में अचानक वर्क लोड बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए यात्राओं का योग बन रहा है। हालांकि आपकी इन यात्राओं से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपके घर के वातावरण में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अपनों का समर्थन में आपको प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिएर लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको खुद के लिए समय निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप काम के साथ स्वयं पर भी ध्यान दें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। हालांकि पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। इस दौरान कुछ लोग आपको ठगने का प्रयास कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। पार्टनर के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। आपको समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या फिर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में काम का प्रेशर कुछ कम रहेगा। इसके अलावा आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप कठिन से कठिन कार्य को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप अपने भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:रविवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि निवेश करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लेंगे तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। किसी कारणवश पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको किसी अपने अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। इसके अलावा आप बेवजह की बातों से दूर रहें। पैसों के मामले में यह सप्ताह औसत रहने वाला है। सप्ताह के अंत में अचानक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हल्का हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इस अवधि में उच्च अधिकारियों का गलत बर्ताव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी कर ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सप्ताह के अंत में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत यादगार रहने वाली है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। मुमकिन है आपको इससे जुड़ी विदेश यात्रा भी करनी पड़े। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके कारोबार में बढ़त होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार हैं। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आप राहत की सांस लेंगे। यदि कुछ समय से आपके घर में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो इस हफ्ते सब कुछ शांत हो सकता है। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। परिजनों की ओर से भी आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें अन्यथा भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो तय समय पर अपने सभी काम पूरे करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:26
शुभ दिन:मंगलवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस अवधि में आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। आप बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय लेने से बचें। कारीक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। हो सकता है इस अवधि में बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दें। ऐसे में आप जमकर मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ निराशाजनक रहेगा। इस दौरान लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह कुछ खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस सप्ताह आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम का प्रेशर बढ़ने की वजह से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन की परेशानियां आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। अपनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:45
शुभ दिन:शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस अवधि में कुछ राहत मिलेगी। काम का बोझ कम रहेगा। सप्ताह के अंत में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा। पैसों के मामले में यह समय बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है। खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:17
शुभ दिन:मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस दौरान घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दूसरों के बहकावे में ना आएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में और तेजी लाने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ दिन:सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











