Weekly Horoscope (15th to 21st October): इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पूरी होगी मनोकामना

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो इस अवधि में आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए आपको किसी करीबी से कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां शुभ रहेगी। इस अवधि में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार

Saptahik Rashifal October 15th to 21st October, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो पढ़ाई के अलावा आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय निकालने की आवश्यकता है। आप ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपको बचत करने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी भागदौड़ कर सकते हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की कमी की वजह से रुके काम भी आप पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे को अधिक समय दे पाएंगे। हो सकता है इस हफ्ते आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण इस अवधि में आपके जीवन में कुछ उथल-पुथल मच सकती है। कई प्रयासों के बावजूद यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपके व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ेपना देखने को मिलेगा। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सप्ताह के अंत में अचानक आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दोस्तों और परिजनों के साथ यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस दौरान आपको मौज मस्ती करने के कई अवसर मिलेंगे। आपके अपने आपका उत्साह भी बढ़ाएंगे। पैसों के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। हालांकि आपको जरूर से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। इस अवधि में आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों को इस दौरान कुछ संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा कुछ करने का विचार करते हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों पर का काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। इस अवधि में उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। इस दौरान आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यस्थल पर यदि कोई समस्या हो रही है तो वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के लिए यह समय उचित है। इस तरह के मामलों में आप तीसरे को दखलअंदाजी करने ना दें तो बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप रोजाना सुबह उठकर पैदल चलें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आप अपने बीच की सारी कड़वाहट खत्म करने का प्रयास करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस दौरान आपके अपनों को आप पर गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको पैसों से जुड़ा लेन देन पूरी सतर्कता के साथ करने की आवश्यकता है। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी काम करेंगे तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय के किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। क्रोध, अहंकार, हीन भावना आदि से आपको बचने की जरूरत है। यह समय मेहनत करने का है, इसलिए आप अपने काम पर फोकस करें और आगे बढ़ें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और विवाह के बंधन में बनना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह रोमांटिक रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। धन कमाने का मौका आपके हाथ लगेगा और आपकी जमापूंजी में इजाफा होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन:रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। आपका गलत बर्ताव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपके निवेश करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। घर का माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो घर के बड़ों और गुरुजनों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:27
शुभ दिन: मंगलवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, October 15, 2023, 8:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion