Latest Updates
-
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम
Sawan 2023 Gifts: शिवभक्ति में डूबे लोगों का सावन बनाएं ख़ास, उन्हें दे राशिनुसार शिवजी के ये प्यारे उपहार
Sawan 2023 Gift Ideas: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस साल 4 जुलाई 2023 से श्रावण मास लग चुका है। इस बार अधिक मास लगने के कारण श्रावण दो महीने तक चलेगा और 31 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा।
यह साल का वह समय है, जब शिव भक्त बहुत खुश होते हैं। इस दौरान वो पूजा-अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं और भगवान शिव के साथ उनकी पत्नी देवी पार्वती की आराधना करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने से भक्तों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिलता है। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो शिव भक्त है, तो आप उन्हें उनकी राशि के अनुसार भगवान शिव से प्रेरित उपहार देकर उनका दिन रोशन कर सकते हैं। यहां देखें राशि के अनुसार शिवजी से जुड़े तोहफों की लिस्ट।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के लोग साहसी होते हैं और हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें आप भगवान शिव का एक त्रिशूल उपहार में दे सकते हैं जो उन्हें संकट या प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते समय मजबूत रहना सिखाएगा। यह उनके लिए ताकत का स्रोत हो सकता है।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
यह राशि चक्र हमेशा स्थिर और शांत रहता है और जब भी कोई कठिन परिस्थिति आती है, तो वे तार्किक और व्यावहारिक समाधान लेकर आते हैं। आप इन्हें पानी के फव्वारे के साथ एक शिवलिंग मूर्ति होगी उपहार में दे सकते हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के लोग बेहद साहसी और साथ ही मिलनसार व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को चुंबक की तरह आकर्षित करता है। वे सदैव जिज्ञासु रहते हैं। इसलिए, शिव प्रेरित ड्रीम कैचर उनके लिए आदर्श होगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहेंगी।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, बेहद वफादार, गर्मजोशी और समर्पण से भरे हुए होते हैं। भगवान शिव प्रतिमा वाला अगरबत्ती होल्डर उनके लिए आदर्श उपहार होगा क्योंकि यह उनके आसपास की ऊर्जा को सकारात्मक रखेगा।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के लोग हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहते हैं और उनका व्यक्तित्व प्रसन्नचित्त रहता है। इसके अलावा, वे अपने नेतृत्व गुणों के लिए जाने जाते हैं; इसलिए, भगवान शिव प्रेरित कंगन या ब्रेसलेट उनके लिए परफेक्ट रहेगा।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों के पास हर चीज को देखने का अपना अलग नजरिया होगा है। आप उन्हें संगमरमर से बनी भगवान शिव की मूर्ति या नंदी बैल की मूर्ति उपहार में दे सकते हैं जो उनके रास्ते से बाधाओं को दूर करने और उनके सभी सपनों को हासिल करने में मदद करेगी।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
तुला राशि के लोगों को संतुलन और न्याय पसंद है। आप उन्हें भगवान शिव की पेंटिंग उपहार में दे सकते हैं जो उनके घर की ऊर्जा को बदल सकती है और जब भी उनके घर में कोई दुविधा हो तो उन्हें हमेशा सही रास्ता चुनने के लिए मार्गदर्शन दे सकती है।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
वृश्चिक राशि के लोगों में हमेशा उन लोगों के लिए खड़े होने का गहरा जुनून रहता है जो कमजोर तबके के होते हैं। वे दूसरों की लड़ाई लड़ना पसंद करते हैं और इसलिए भगवान शिव मंत्र रुद्राक्ष माला उनके लिए आदर्श उपहार रहेगा। इससे उन्हें सफल होने में मदद मिलेगी। साथ ही वो सभी बुरी ऊर्जाओं से बचेंगे जो उन्हें परेशान करती हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के लोग बेहद जानकार होते हैं और अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में बहुत सहज रहते हैं। वे अपने आस-पास की हर चीज़ की खोज करना पसंद करते हैं। इनके लिए शिव पुराण एक आदर्श उपहार है जो उन्हें जीवन में हर चीज पर विजय पाने और उनके रास्ते से बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
मकर राशि के लोग संगठित ढंग से अपना काम करते हैं। ये बहुत व्यावहारिक भी होते हैं। ये कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेते हैं। वे अपने जीवन में हर अच्छी और बुरी चीज़ का मूल्य जानते हैं जिससे उनका विकास होता है। इनके लिए गोल्ड प्लेटेड शिवजी का सिक्का एक आदर्श उपहार रहेगा।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
कुंभ राशि के लोगों में विश्लेषण करने की क्षमता गजब की रहती है। इनमें हर किसी से अलग रहने का स्वभाव रहता है। वे भीड़ के पीछे चलने के बजाय खुद नयी चीजों की शुरुआत करना पसंद करते हैं। उन्हें भगवान शिव नाइट लैंप उपहार में दें, उन्हें जरूर पसंद आएगा।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
मीन राशि के लोग प्यार और शांति दोनों बेहद पसंद करते हैं। आप उनके लिए इस तरह का वातावरण बनाने में मदद कर सकते हैं और इसके लिए आप उन्हें मृत्युंजय मंत्र वॉल हैंगिंग उपहार में दे सकते हैं। ताकि अच्छी चीजों के अलावा कुछ भी उनके जीवन को न छू सके।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications