Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
Sun in Ardra Nakshatra: जानें क्या है आर्द्रा नक्षत्र, जिसमें सूर्य के प्रवेश के बाद इन राशियों को होगा लाभ
ग्रह स्थिर नहीं रहते हैं। ये समय समय पर राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव आम जन-जीवन पर पड़ता है। ग्रहों की कैबिनेट के राजा सूर्य देव का गोचर बहुत अधिक महत्ता रखता है।
जल्द ही सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। हर साल सूर्य देव आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करते हैं। इस साल 22 जून को सूर्य भगवान आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे।

ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य देव आर्द्रा नक्षत्र में पहुंचते हैं तब पृथ्वी रजस्वला हो जाती है। यह धरती के उपजाऊ होने का प्रतीक है। यह बीज बोने के लिए सबसे उत्तम समय होता है। ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बनती है कि 52 दिन तेज बरसात के योग बनते हैं। इसका फायदा फसलों को मिलता है।
सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में पहुंचने से सभी राशियों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। फिलहाल इस लेख के माध्यम से उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं जिन्हें सूर्य देव के आर्द्रा नक्षत्र में पहुंचने से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र में परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। इस अवधि में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके सभी काम बन पड़ेंगे। आपके किये गए काम को सराहना भी मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी।

सिंह राशि
सूर्य देव के आर्द्रा नक्षत्र में पहुंचने से सिंह राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की आय में जबरदस्त इजाफा होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के छात्रों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पूर्व में किये गए किसी निवेश से आपको फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से कन्या राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर के लिहाज से ये समय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आपको आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय बहुत शुभ रहेगा। प्रमोशन मिलने की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। विदेश जाने का योग भी बन रहा है। इस राशि के व्यापारी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications