Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
Ashadha Amavasya Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को अषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya 2026 Date) मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से दान-पुण्य करने से और श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन इस बार अषाढ़ अमावस्या के दिन ग्रहों की चाल कुछ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। एस्ट्रोलोजर विनोद पांडे के अनुसार, इस अमावस्या के दिन कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जान लेते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं और इन्हें इस दिन क्या करना चाहिए जिससे मुश्किलें आसान हो जाएं।

कब है अषाढ़ अमावस्या?
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 13 जुलाई की शाम 6:50 से शुरू हो जाएगी जो 14 जुलाई को 3:13 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 14 जुलाई को ही अषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी।
मिथुन राशि
लिस्ट में सबसे पहला नाम मिथुन राशि वालों का है जिनकी अषाढ़ अमावस्या के दिन मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस राशि के लोगों के सबसे पहले तो अपनी वाणी पर संयम रखना होगा वरना वाद-विवाद के चांस ज्यादा हैं। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
कर्क राशि
अब बारी आती है कर्क राशि वाले जातकों की तो उन्हें बता दें कि अषाढ़ अमावस्या के दिन ग्रहों की चाल उनके लिए अनुकूल दिखानी नहीं पड़ती है। चंद्रमा की स्थिति के कारण मन कुछ परेशान रह सकता है। आर्थिक हानि हो सकती है इसलिए कोई भी फैसला करने से पहले अच्छे से सोच लें। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को भी अषाढ़ अमावस्या के दिन खास सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन वाहन चलाते समय आप सतर्क रहें वरना कोई दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। साथ ही उन दोस्तों से सावधान रहें जो पीठ पीछे आपका ही पत्ता साफ करने का प्लान बना रहे होते हैं और अपने साथियों व परिवार वालों से तालमेल बनाकर रखें।
मीन राशि
लिस्ट में आखिरी नाम है मीन राशि का जिन्हें अषाढ़ अमावस्या के दिन सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें खासतौर से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और किसी भी प्रकार के तनाव से बचें। साथ ही पैसे संबंधी लेन-देन से पहले विचार-विमर्श जरूर कर लें।
अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय, मुश्किलें होंगी कम
आपने ये तो जान लिया कि किन राशि वाले जातकों के लिए अषाढ़ अमावस्या मुश्किलें लेकर आ रही है। अब ये भी जान लें कि ये कौन से ऐसे उपाय करें जिनसे परेशानियों का निवारण हो सके। नीचे इस बारे में बताया गया है।
1. पितृ तर्पण करें और श्राद्ध करें
सबसे पहले तो इस दिन की मुश्किलों को कम करने के लिए आप पितरों का तर्पण और श्राद्ध करें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया तर्पण सीधे पितरों को मिलता है और उनका आशीर्वाद हमें मिलता है।
2. दान-पुण्य करें
अषाढ़ अमावस्या के दिन गरीबों व जरूरतमंदो को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। हो सके तो राहगीरों के लिए पिआऊ लगवाएं और शरबत बना उसका वितरण करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications