Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rashifal 2024: नए साल में इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन-दौलत-कामयाबी के लिए तैयार रहें ये लोग
Rashifal 2024 Lucky Zodiac Signs: नए साल को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हम साल 2023 के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके हैं। हम सभी को यही उम्मीद है कि आने वाला वर्ष हमारे लिए लकी साबित होगा।
कुछ राशियां बड़ी ही भाग्यशाली हैं क्योंकि उनके लिए नया साल कई सारी सौगातें लेकर आने वाला है। नववर्ष में उन्हें आर्थिक फायदा होगा, साथ ही उन्हें अलग अलग क्षेत्रों में सफलता भी प्राप्त होगी। आइये बिना देर किये जानते हैं कि साल 2024 किन किन राशियों के लिए बेहद शुभ और लकी रहने वाला है।

वृषभ राशि :
2024 में वृषभ राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे और जिस जिस क्षेत्र में आपने मेहनत किया है या समय दिया है अब उसका रिटर्न मिलने का समय आ गया है। राजयोग की वजह से आपको यश और धन प्राप्त होगा। साथ ही एकादश भाव में राहु के बने रहने की वजह से आपके मन की इच्छा पूरी होने वाली है। परिवार और रिश्तेदारों सहित पूरे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। करियर हो या व्यापार हर जगह तरक्की होगी।
मिथुन राशि :
नए साल में मिथुन राशि वालों के एकादश भाव में गुरु बृहस्पति की उपस्थिति रहने की वजह से आप कोई भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके ऊपर शनि देव की भी विशेष कृपा होगी जिससे मान सम्मान बढ़ेगा और रुका हुआ काम निकल पड़ेगा। सबसे ज्यादा फायदा होगा नौकरी या व्यापर को लेकर और साथ ही साथ वैवाहिक संबंध में मधुरता बढ़ेगी। यश बढ़ेगा और लोग आपको महत्व देंगे। हो सकता है आपको विदेश में भी काम मिल जाए।
सिंह राशि :
इस राशि वाले अगर व्यापार में हैं तो फिर आपके व्यापार के चमकने के दिन आ गए हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और नयी नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। अगर आप छात्र हैं तो फिर परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे असार हैं। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। शनि देव के सप्तम भाव में रहने की वजह से आपके सारे काम बिना किसी संकट के पूरे होंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा।
तुला राशि :
अगर अब तक आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलता था तो फिर निराश मत होइए। आपकी किस्मत बदलने वाली है और अब आपके मेहनत का फल जरुर मिलेगा। 2024 आपका भाग्य बदल देगा। जीवनसाथी के साथ ही साथ अन्य रिश्तेदारों से भी संबंध सुधरेंगे, समाज में इज्जत बढ़ेगी, करियर और व्यापार में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो 2024 में नौकरी मिलेगी। आने वाला साल तुला राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
