Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
मीन राशि में होने वाली है बृहस्पति और शुक्र की युति, जानें इन दो राशियों का मिलन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में पहुंचने से व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ठीक इसी तरह जब दो ग्रहों की किसी राशि में युति अर्थात मिलन होता है तो इसका असर भी 12 राशियों के जातकों पर साफ नजर आता है। बारह साल का समय लेकर बृहस्पति ग्रह मीन राशि में लौट आए हैं। वहीं 27 अप्रैल को शुक्र ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह का योग कई राशियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। वहीं इस युति से कुछ दुखद घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 27 अप्रैल को मीन राशि में बृहस्पति और शुक्र ग्रह की युति होने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। आप और आपका साथी एक दूसरे का सम्मान करेंगे। कुछ लोगों के दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। अगर आप शांत रहेंगे तो अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

वृष राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
यह संयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस समय के आसपास आपको धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं, आपका कोई रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
इस दौरान आपके जीवन में बदलाव आएगा। जो लोग फैमिली प्लानिंग का विचार कर रहे हैं, इस अवधि में उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। ये समय आपके लिए सही है। वहीं जिन लोगों के पहले से बच्चे हैं, उन्हें भी संतान के माध्यम से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस वजह से आपको अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में सोचने की जरूरत है। जो लोग संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय उत्तम है। इस अवधि में आप खुश रहेंगे।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आपके जीवन में बहुत सारे बदलाव होंगे और उनमें से कुछ आपके पेशे से जुड़े होंगे। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे और उनके साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। उनकी मदद से जीवन में आ रही कुछ बाधाओं को पार करना आसान होगा।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
बृहस्पति और शुक्र दोनों ग्रहों के प्रभाव से आपके जीवन में नए बदलाव आएंगे। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शादी करने की योजना बना रहे हैं, उनको जल्द ही शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपके जीवन पर बृहस्पति और शुक्र का भारी प्रभाव रहेगा। पैसों की बात करें तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेहद जरूरी होने पर ही खर्च करें। आपने बजट का ध्यान नहीं रखा तो पैसों को लेकर परेशानी होगी।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस दौरान समाज में आपके नाम और कीर्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका झुकाव रहेगा जिससे अन्य लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा। लोग वास्तव में आपके व्यक्तित्व के कारण आपकी बात सुनेंगे। इस अवधि का अधिकतम लाभ उठाएं।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
इस अवधि में आपको अपने व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप इस समय के दौरान खुश रहेंगे और पुराने सभी बोझों को पीछे छोड़ देंगे।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
गुरु और शुक्र के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी स्थिति बनेगी। इस दौरान जो लोग कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा जातकों और व्यवसायियों के जीवन में भी अच्छी प्रगति होगी।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसका शुभ फल मिलेगा। आपका प्रेम जीवन बहुत दिलचस्प रहेगा। जीवन में प्रेम और रोमांस की कमी नहीं होगी। यदि आप शादी की योजना बना रहे हैं तो अपने पार्टनर का परिचय अपने परिवार के सदस्यों से भी करा सकते हैं। इससे आपको अपने भविष्य की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
आप इस अवधि में शुभ कार्य करना जारी रख सकते हैं। अगर आप शादी करने की योजना बना रहे हैं तो रिश्ते को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। साथ ही इस दौरान कुछ सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा भी आप बन सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
