Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में माता को किस रंग की मिठाई का लगाएं भोग, जानिए
चैत्र नवरात्रि चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं और नवमी तिथि को समाप्त होते हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2022 में 2 अप्रैल, शनिवार से शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्रि हिंदुओं का पवित्र त्योहार है, जिसमें नौ दिन तक आदि शक्ति माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में घटस्थापन पर पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नौ दिनों तक माता की अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। ऐसे में नवरात्रि पूजन में माता को लगाया जाने वाला भोग, यदि उनके पसंद के अनुसार लगाया जाता है तो देवी की असीम कृपा भक्त पर रहती है। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रि पर माता के नौ स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं आप अपनी राशि के अनुसार माता को कौनसा भोग लगाएं।
मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र पूरे भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। उस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और कलश की स्थापना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिन्दू नववर्ष भी प्रारंभ होता है। इस वर्ष हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ 1 अप्रैल 2022 को सुबह 11:53 बजे से हो गया है। सूर्य की गणना के अनुसार, हिंदू नववर्ष 2079 का पहला दिन 02 अप्रैल को है। इस साल की चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। राम नवमी नवमी यानी नवरात्रि के नौवें दिन भगवान राम की पूजा का विधान है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।
चैत्र नवरात्रि 2022 में कलश स्थापना मुहूर्त 2 अप्रैल, शनिवार को सुबह 06:01 बजे से सुबह 08:31 तक है। इसके बाद आप अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 से 12:50 तक घटस्थापना कर सकते हैं। घटस्थापना को कलशस्थापना भी कहा जाता है। घटस्थापना के बाद माता को कौनसी मिठाई का भोग लगाएं जानिए।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले आपको अपने आचरण को स्वस्थ करना होगा। यदि आप इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। देवी को भोग लगाने से पहले आपको अपने मन में किसी प्रकार की गलत धारणा नहीं होनी चाहिए। यदि आप इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो इससे आपके ग्रह शांत रहेंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाते वक्त आपका आचरण और मन साफ होना चाहिए। यदि आप इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो आपको माता के साथ साथ विष्णु भगवान का भी आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले गंगा जल से अपने आपको पवित्र कर लें। इसके साथ ही यदि आप इस दिन सिल्वर या सफेद रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो आपको चंद्र देव की कृपा मिलेगी।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को सुनहरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले आपको अपने तनमन को स्वच्छ करना होगा। यदि आप इस दिन पीले या सुनहरी रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री को भूरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। देवी को भोग लगाने से पहले आपको अपने आचरण को स्वच्छ करना होगा। यदि आप इस दिन हरे या भूरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को गुलाबी रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले गंगा जल से अपने आपको पवित्र कर लें। यदि आप इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो आपको माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वॄश्चिक राशि:
वॄश्चिक राशि के जातकों को नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। माता को भोग लगाने से पहले अपने आपको गंगाजल से पवित्र कर लें। इसके साथ ही यदि आप इस दिन लाल या हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को सफेद गुलाबजामुन की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले गंगा जल से अपने आपको और घर को पवित्र कर लें। इसके साथ ही यदि आप इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो आपको भगवान शिव की कृपा मिलेगी।

मकर राशि:
मकर राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को भूरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले आपको अपने तनमन को स्वच्छ करना होगा। यदि आप इस दिन भूरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कुम्भ राशि:
कुम्भ राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को नीले या लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माता को भोग लगाने से पहले गंगा जल से खुद को पवित्र कर लें। इसके साथ ही यदि आप इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो आपको देवी का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। देवी को भोग लगाने से पहले आपको अपने आचरण को स्वच्छ करना होगा। यदि आप इस दिन पीले या हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो इससे आपको नौकरी में लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications