Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Hanuman Jayanti 2022 राशि के अनुसार हनुमानजी का भोग, होगी मनोकामना पूरी
Hanuman Jayanti in 2022 will be celebrated on Saturday 16th April. Chaitra Purnima Tithi will start at 02:25 midnight on 16th April 2022 and will end at 12:24 pm on 17th April 2022.
Hanuman Jayanti 2022 हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्री राम भक्त संकटमोचन हनुमान का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ। इसलिए हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष हनुमान जयंती 2022 में 16 अप्रैल शनिवार को मनाई जाएगी। चैत्र पूर्णिमा तिथि 16 अप्रैल 2022 को मध्य रात्रि 02:25 बजे शूर होगी और 17 अप्रैल 2022 को रात 12:24 समाप्त होगी। हनुमान कलयुग के देवता भी कहे जाते हैं। इच्छापूर्ति के लिए लोग हनुमानजी की पूजा आराधना भी करते हैं। ऐसे में यदि आप भी चैत्र पूर्णिमा पर हनुमानजी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी राशि के अनुसार हनुमानजी को उनकी प्रिय वस्तु का उन्हें भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं पंचांग की गणना के आधार पर राशि के अनुसार हनुमान जी को किस चीज का भोग लगाएं।

हनुमान जयंती को हनुमान के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भक्त अपनी क्षेत्रीय मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग समय में हनुमान जयंती मनाते हैं। चैत्र पूर्णिमा के दौरान हनुमान जयंती उत्तर भारतीय राज्यों में सबसे लोकप्रिय है। जानिए इच्छापूर्ति के लिए हनुमानजी का भोग कौनसा होता है।

मेष राशि के लिए हनुमानजी का भोग
मेष राशि के जातक हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। बेसन क एक लड्डू को एक पान के पत्ते के साथ बालाजी को अर्पित करें।

वृषभ राशि के लिए हनुमानजी का भोग
वृषभ राशि के लोगों को अपनी राशि के अनुसार हनुमान जी को तुलसी के बीज का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने से पहले खुद को स्वच्छ करें।

मिथुन राशि के लिए हनुमानजी का भोग
मिथुन राशि के जातकों को राशि के अनुसार बजरंगबली को बूंदी लड्डू के साथ दो तुलसी दल का भोग लगाने से सर्वसिद्धि योग का फल मिलेगा।

कर्क राशि के लिए हनुमानजी का भोग
कर्क राशि के लोगों को मान्यता के अनुसार सूजी के हलवे में केसर मिलाकर भगवान बालाजी को भोग लगाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

सिंह राशि के लिए हनुमानजी का भोग
सिंह राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार देशी घी में बने बेसन के हलवे या देसी घी की जलेबी का भोग लगाने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलेगा।

कन्या राशि के लिए हनुमानजी का भोग
कन्या राशि के जातकों को हनुमान जयंती पर बालाजी को केसर बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इससे आपको निरोगी काया का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला राशि के लिए हनुमानजी का भोग
तुला राशि के जातक बजरंगबली को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। याद रहे भोग लगते वक्त आपको एक लौटा जल भरकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि के लिए हनुमानजी का भोग
वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी राशि के अनुसार बालाजी को देशी घी के बने मौटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ में दो तुलसी दल भी अर्पित करने चाहिए।

धनु राशि के लिए हनुमानजी का भोग
धनु राशि के जातकों को बजरंगबली को केसर पेड़ा का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा आप बालाजी को गुलाबजामुन का भी भोग लगा सकते हैं।

मकर राशि के लिए हनुमानजी का भोग
मकर राशि के लोगों को मान्यतानुसार बालाजी को बूंदी लड्डू और लौंग का भोग लगाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

कुंभ राशि के लिए हनुमानजी का भोग
कुंभ राशि के जातक अपनी राशि के अनुसार बजरंगबली को पीपल के पत्ते पर एक लड्डू रखकर और साथ में दो इलायची रखकर अर्पित करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि के लिए हनुमानजी का भोग
मीन राशि के लोग यदि बालाजी को दूध जलेबी का भोग लगते हैं तो इससे आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
