Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आपकी राशि के बारे में हैरान कर देगी आपकी ये बात
क्या आप भी अपने किसी दोस्त के बारे में कोई चौंका देने वाला राज़ जानना चाहते हैं? तो चलिए जानते हैं कि वो अपने बारे में आपसे अब तक क्या छिपाते आए हैं।
मेष: 21 मार्च – 20 अप्रैल
मेष राशि के लोगों के माथे या कोहनी के आसपास कोई निशान होता है या फिर इन्हें चाकू से कोई कट लगा हुआ होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस राशि वाले जातक दुर्घटनाओं के लिए सबसे कमज़ोर माने जाते हैं। इनमें ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती है। कभी-कभी ये इस ऊर्जा और अपनी अंदरूनी शक्ति को संभाल नहीं पाते हैं और इस वजह से खुद को ही चोट पहुंचा लेते हैं।

वृषभ: 21 अप्रैल से 20 मई
वृषभ राशि वाले स्वयं का ध्यान रखने में माहिर होते हैं। ये संवेदनशील होते हैं और ज़्यादा बात करने के बजाय दूसरों पर नज़र रखते हैं। ये व्यावहारिक, तर्कसंगत और इनके पास पैसा आसानी से आ जाता है क्योंकि से अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। ये अपने काम को एक नई ऊंचाई तक ले जाते हैं। संतुलित नज़र आने वाले इस राशि के लोग ज़िद्दी और निरंकुश होते हैं। इसी वजह से ये अपने तय किए गए लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं।
मिथुन: 21 मई से 20 जून
मिथुन राशि वाले शांत दिखते हैं लेकिन हर वक्त इनके दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है। ये आपके अच्छे दोस्त बनकर पेश आते हैं। दोस्त बनाने में ये बहुत नखरीले होते हैं। द्विस्वभाव राशि होने के कारण इनके व्यवहार में भी दो व्यक्तित्व नज़र आते हैं। ये आपको सहयोगपूर्ण और दूसरों से घुलमिलकर बात करने वाले लगेंगे लेकिन वहीं दूसरी ओर ये अपने करीबी दोस्तों पर हुकूम चलाने से भी गुरेज़ नहीं करते हैं।
कर्क: 21 जून से 22 जुलाई
कर्क राशि वाले लोग समझदार और संयोजित होते हैं। ये अपने दोस्तों की परेशानियों और ज़रूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। इमोशनल दिखने वाले कर्क राशि के लोग अगर किसी से दुश्मनी मोल लेते हैं तो उससे पूरा बदला लेकर ही मानते हैं। ये आसानी से किसी को माफ नहीं करते हैं। इन्हें लगता है कि जो इनके सच्चे दोस्त हैं वो कभी इनकी बात को नहीं टालेंगे।
सिंह: 23 जुलाई से 22 अगस्त
सिंह राशि वाले चंचल और सरल होते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि इस राशि वाले शासन करने के लिए ही पैदा होते हैं। इनमें एक तरह की चमक होती है। ये अपने काम के लिए पूरी तरह से समर्पित होते हैं। बाहर से सख्त दिखने वाले सिंह राशि के लोग अंदर से बहुत कमज़ोर होते हैं। जी हां, ये बहुत इमोशनल भी होते हैं। इनकी ये ख़ासियत आपको हैरान भी कर सकती है। इन्हें जिम में जाकर कसरत करना बहुत पसंद है।
कन्या: 23 अगस्त से 22 सितंबर
कन्या राशि वाले बहुत क्रिएटिव होते हैं। इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। आंखों में चमक और चमकदार त्वचा वाले इस राशि के लोग अपनी बाहरी पर्सनेलिटी से बहुत खुश नज़र आते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस राशि वाले अपनी हंसी, अपने लुक्स, बॉडी लैंग्वेज और पॉश्चर आदि को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं।
तुला: 23 सितंबर से 22 अक्टूबर
तुला राशि वाले बहुत केयरिंग और इमोशनल होते हैं। ये अपने रिश्तों को बहुत संतुलित रखते हैं। ये अपने आसपास के लोगों को अच्छी तरह से समझते हैं। गोल चेहरे वाले इस राशि के लोग अपने रिश्तों को लेकर बहुत प्रतिबद्ध होते हैं।
वृश्चिक: 23 अक्टबूर से 21 नवंबर
वृश्चिक राशि वालों की आंखें बहुत आकर्षक होती हैं। ये इस दुनिया की हर चीज़ को लेकर बहुत पैशनेट होते हैं। इस राशि वाले लोग अधिकतर लंबे और पतले होते हैं। ये सामने से तो आपको बहुत सहायक दिखेंगे लेकिन अंदर से आपसे चिढ़ते हैं। पीठ पीछे बुराई करते हैं। इनका व्यवहार बहुत दोस्ताना होता है। ये बहुत सख्त नेता या लीडर बनते हैं।
धनु: 22 नवंबर से 21 दिसंबर
धनु राशि वालों को एडवेंचर बहुत पसंद होता है और ये एक ही तरह की ज़िंदगी से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। ये लंबे समय तक एक ही काम पर टिके नहीं रह सकते हैं। साथ ही ये बेईमान भी होते हैं लेकिन दिखते दयालु हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है और ऐसे में ये बहुत स्वार्थी और अविश्वासी लगते हैं।
मकर: 22 दिसंबर से 19 जनवरी
मकर राशि वाले अपने काम को लेकर पागल होते हैं। ये अपने लक्ष्य को तैयार करके उसे पाने के लिए योजनाएं बनाने में ज़रा भी देर नहीं करते हैं। अपने काम को लेकर ये बहुत ईमानदार होते हैं और उसके प्रति मेहनती और सच्चे रहते हैं।
कुंभ: 20 जनवरी से 18 फरवरी
कुंभ राशि वाले दयालु होते हैं। इन्हें शांति पसंद होती है और ये धैर्य से काम लेते हैं। इन्हें बेकार की बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। ये बहुत रोमांटिक होते हैं और दूसरों पर नज़र भी रखते हैं। इनकी सबसे खास बात ये है कि ये बाकी राशियों में सबसे ज़्यादा अमीर होते हैं।
मीन: 19 फरवरी से 20 मार्च
मीन राशि वाले बाहर कम बात करते हैं लेकिन अपने दोस्तों के साथ बहुत बातूनी और मज़ाकिया होते हैं। ये कलाकार किस्म के होते हैं। मीन राशि के लोग बहुत आत्मविश्वासी नज़र आते हैं। हालांकि सच तो ये है कि ये बाकी सब राशियों में सबसे ज़्यादा कंफ्यूज़ रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
