लाल किताब राशिफल 2023: नए साल में इन राशियों के कदम चूमेगी सफलता, अपनाएं लाल किताब के ये उपाय

ज्योतिष के क्षेत्र में लाल किताब‌ को बहुत ही बड़ा स्थान प्राप्त है। लाल किताब की मदद से भविष्य से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नया साल 2023 आपके लिए कैसा रहेगा तो आइए लाल किताब के अनुसार जानते हैं कि आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023।

लाल किताब 2023: मेष राशि

लाल किताब 2023: मेष राशि

करियर के मामले में साल 2023 मेष राशि वालों के लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत सफल हो सकती है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बावजूद इसके आप आगे बढ़ते रहेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। हालांकि बीच-बीच में आपके बीच अनबन हो सकती है। अपने निजी मामलों में आप किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने न दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की बदली हुई चाल का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

लाल किताब उपाय: गुरुवार या एकादशी का व्रत रखें।

लाल किताब 2023: वृषभ राशि

लाल किताब 2023: वृषभ राशि

करियर के मोर्चे पर साल 2023 आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। शारीरिक रूप से इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

लाल किताब उपाय: महालक्ष्मी जी की पूजा करें और शुक्रवार का व्रत रखें।

लाल किताब 2023: मिथुन राशि

लाल किताब 2023: मिथुन राशि

यदि कुछ समय से आप अपने करियर को लेकर परेशान हैं तो इस वर्ष आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस साल अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में बढ़त होगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए साल 2023 बहुत ही खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। इस अवधि में आपको सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जा रही है अन्यथा आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है।

लाल किताब उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें

लाल किताब 2023: कर्क राशि

लाल किताब 2023: कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए करियर के मामले में साल 2023 काफी अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष आपको कई बढ़िया मौके मिलेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपकी विदेश यात्रा का सपना भी पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की भी बड़ी समस्याओं का समाधान होगा और इस वर्ष आपके सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। खासतौर पर लंबे समय से अटके हुए काम बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और जीवनसाथी के साथ आपके निकटता बढ़ेगी। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई भी परेशानी होती है तो अब समय रहते चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

लाल किताब उपाय: हर बुधवार को श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें

लाल किताब 2023: सिंह राशि

लाल किताब 2023: सिंह राशि

नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। इस वर्ष आपको अपनी वर्तमान नौकरी से भी बढ़िया नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी नए कारोबार की भी शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस वर्ष आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि अतीत में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। इसके अलावा आपको आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

लाल किताब उपाय :प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

लाल किताब 2023: कन्या राशि

लाल किताब 2023: कन्या राशि

व्यापार से जुड़े जातकों को साल 2023 में बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ सकते हैं जिसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा जातक को कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है और आप अपना परिश्रम जारी रखें। आर्थिक मोर्चे पर यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसा कमाने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही आपके मार्ग में कई चुनौतियां भी आएंगी। हो सकता है अब बचत पर भी अधिक ध्यान न दे पाएं। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है।

लाल किताब 2023: तुला राशि

लाल किताब 2023: तुला राशि

करियर के मामले में तुला राशि वालों के लिए साल 2023 से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान कई बदलाव संभव है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है या फिर आप अपनी नौकरी भी बदल सकते हैं। हालांकि कई परेशानियों के बावजूद आप आगे बढ़ते ही रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बिना किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लिए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। इस दौरान आपके बीच काफी दूरियां आ जाएंगी। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें। चुप रहने से गलतफहमियां और बढ़ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर साल की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। आप लापरवाही न करें।

लाल किताब उपाय: रोजाना गौ माता और कुत्ते को भोजन कराएं।

लाल किताब 2023: वृश्चिक राशि

लाल किताब 2023: वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा जातकों के लिए साल का मध्य बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं जिनके अच्छे नतीजे मिलने के आसार हैं। वर्ष की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा और एक बार फिर आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति लौट आएगी। पैसों की बात करें तो इस वर्ष आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। साथ ही खर्चों की लिस्ट भी बढ़ती रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझ कर अपने आर्थिक फैसले लेने होंगे। मानसिक रूप से इस अवधि में आप काफी काफी परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको रोजाना मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

लाल किताब उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

लाल किताब 2023: धनु राशि

लाल किताब 2023: धनु राशि

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपकी तरक्की भी हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। इस दौरान आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्ककों से अच्छा लाभ हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। साथ ही आपको पैसों से जुड़ी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और एक दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन बावजूद इसके आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं। साथ ही आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुल मिलाकर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

लाल किताब उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। साथ ही अपने बड़े, बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करें।

लाल किताब 2023: मकर राशि

लाल किताब 2023: मकर राशि

अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने परिश्रम के बल पर इस वर्ष आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। इस दौरान आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और बढ़ेगा। पैसों के मामले में साल की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान आप के खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे खर्चों में कमी आएगी। इस अवधि में सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की आवश्यकता है।

लाल किताब उपाय: रोजाना भगवान भैरव नाथ जी की उपासना करें।

लाल किताब 2023: कुंभ राशि

लाल किताब 2023: कुंभ राशि

कामकाज को लेकर इस वर्ष आप काफी गंभीर रहेंगे और आप तरक्की प्राप्त करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो मेहनत के साथ-साथ आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आप वाद-विवाद से बचें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। इस वर्ष आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। हालांकि व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन अच्छी आपसी समझ के कारण आपके बीच कोई समस्या नहीं होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे और उसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खुद पर काम का दिया का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है इसके अलावा आप बेकार की चिंता करने से बचें।

लाल किताब उपाय: रोजाना शमी के वृक्ष को जल अर्पित करें।

लाल किताब 2023: मीन राशि

लाल किताब 2023: मीन राशि

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस अवधि में अपनी काबिलियत के बल पर आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कई बड़ी डील करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर किसी कारणवश आप अपने जीवनसाथी से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। आपके हर महत्वपूर्ण फैसले में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। घर के दूसरे सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। साथ ही आपकी मानसिक तनाव से दूर रहना होगा नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों की बात करें तो आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें।

लाल किताब उपाय: हर बृहस्पतिवार को अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

Story first published: Friday, January 20, 2023, 16:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion