Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
लव राशिफल से जानिए आपके लिए सितंबर का महीना रहेगा कितना रोमांटिक
ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से हम अपना राशिफल जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सभी जानना चाहते हैं कि उनकी लव लाइफ में कोई भूचाल तो नहीं आने वाला है, वहीं सिंगल जातक जानकारी चाहते हैं कि उन्हें पार्टनर मिलने के कितने चांसेस हैं। अपने प्रेम जीवन को लेकर आपके मन में भी कई सवाल हैं तो जानें सितंबर माह में आपकी लव लाइफ कैसी रहने वाली है।

मेष
अगर आप अपने प्रेम जीवन को लेकर किसी दुविधा में हैं तो इस महीने उसका समाधान मिल सकता है। मेष राशि के जातकों की लाइफ में किसी बड़ी घटना की संभावना है, आपका रिलेशनशिप खत्म होगा या फिर नए रिश्ते की शुरुआत होगी। स्थिति चाहे जो भी हो, आपका मानसिक बोझ कम होगा।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर साल का सबसे रोमांटिक महीना साबित हो सकता है। सितारों की खास स्थिति की वजह से प्रेम, उत्साह और मेल मिलाप में कोई कमी नहीं होगी। आपके लिए महीने के पहले दो हफ्ते बहुत ही शानदार रहने वाले हैं। इस दौरान आप अपने इमोशंस को जाहिर करें और पार्टनर को बताएं कि आप इस रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं।

मिथुन
बृहस्पति की स्थिति की वजह से मिथुन राशि के लोगों के लिए प्यार के मामले में ये समय बहुत अच्छा है। इस समय आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाएंगे, नहीं तो कम से कम इसकी बुनियाद रखेंगे जो भविष्य में आपके रिलेशनशिप में प्यार भरेगा। इस महीने कई ऐसे मौके आएंगे जब आपका ध्यान भटकेगा। आप अपने दिल और दिमाग को नियंत्रण में रखें।

कर्क
अगर पिछले महीने लव लाइफ में आपने कई उतार चढ़ाव देखें हैं तो सितंबर आपके लिए सुकून भरा रहेगा। महीने के अंत में आपको अपने रिश्ते में हुए विकास का अंदाजा होगा। ये समय आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए दें। इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास होगा लेकिन अपने पार्टनर से बहस के दौरान स्पष्ट तरीके से अपना पक्ष रखें। इससे आप किसी भी तरह के विवाद से बच सकेंगे।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस महीने कई सरप्राइज मिल सकते हैं। इस माह आपकी इच्छाओं को गति मिलेगी और प्रेम जीवन के मामले में अगले तीन महीने भी आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को सितंबर महीने में हर अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। पार्टनर के साथ आपकी लव लाइव और पर्सनल लाइफ को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन आप बहुत ही समझदारी से इस स्थिति को संभाल लेंगे। आपको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है।

तुला
रिलेशनशिप को लेकर आप जो भी सोचते हैं, ये उसपर बात करने का समय है। 10 सितंबर के आसपास आपको अपने प्रेम जीवन से जुड़ा कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है। इस महीने आपको महसूस होगा कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है। आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्ते को लेकर स्पष्ट बातचीत इसे और खूबसूरत बनाती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपने बीते पलों को याद करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी मगर आपको ये भी ध्यान रखना है कि पिछली गलतियों को आप दोहराने से बचें। तुला राशि की तरह स्पष्ट बातचीत आप दोनों को करीब लाएगी। आप खुद अपने रिश्ते को लेकर किसी असमंजस में ना रहें और इस बारे में अपने पार्टनर से भी बात करें।

धनु
सितारों की सही स्थिति आपकी लव लाइफ को यादगार समय देने वाली है। सिंगल जातकों की तलाश भी इस महीने खत्म हो सकती है और आप किसी रिश्ते की शुरुआत करेंगे। आप इस दौरान अपने बीते कल से जुड़े किसी शख्स को याद कर सकते हैं।

मकर
आपने अपने रिश्ते को लेकर जितनी मेहनत की है, इस माह उसका फल आपको मिल सकता है। आपके लव कार्ड्स में खूब सारा प्यार, रोमांस और रोमांच नजर आ रहा है। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स दूसरे मौके की तलाश में आपके पास लौट सकता है और आप भी इसके लिए तैयार नजर आएंगे। जीवन में तो सभी को दूसरा मौका मिलना ही चाहिए।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये महीना शांतिपूर्ण रहेगा। आपकी रोमांटिक लाइफ में जो तूफान उठा था वो अब शांत हो रहा है। आप ज्यादातर समय पुरानी यादों के साथ गुजारेंगे। आपको ये सुझाव दिया जाता है कि पार्टनर के साथ हमेशा खुलकर और स्पष्ट बात करें। इससे आप किसी भी तरह की बहस और गलतफ़हमी से बच सकते हैं।

मीन
इस समय आपको अपने दिल और दिमाग को साफ़ करने की जरूरत है और ये पता करें कि आप रिश्ते में चाहते क्या हैं। इससे आप अपनी ऊर्जा सही जगह पर लगा पाएंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि जिस चीज के पीछे आप भाग रहे हैं वो आपको चाहिए भी या नहीं। आप खुद को समय दें और मनोबल गिरने ना दें।



Click it and Unblock the Notifications
