Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
तुला राशि में बुध की चाल हुई वक्री, जानें सभी 12 राशियों में से किसको मिलेगा सबसे अधिक लाभ
बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क-वितर्क, संवाद, संचार आदि का कारक माना जाता है। किसी ग्रह के वक्री चाल का मतलब है जब वह सीधी की जगह उलटी दिशा में चलने लगता है। बुध की चल वक्री होने से कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। गौरतलब है कि बुध ग्रह एक वर्ष में तीज बार वक्री चाल चलता है। इस वर्ष 27 सितंबर को बुध ग्रह 10 बजकर 40 मिनट पर अपनी वक्री गति से चलना शुरू कर देगा। बुध पहले से ही तुला राशि में ही मगर कुछ दिन बाद उसकी चाल वक्री होगी। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 27 सितंबर को तुला राशि में बुध की चाल वक्री हो जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चल कुछ खास नहीं रहेगी। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों को कामकाज के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के जीवन में कलह की स्थिति आ सकती है। सिंगल जातकों को अपने विवाह की प्लानिंग फिलहाल के लिए रोकने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में यात्रा करना लाभकारी नहीं रहेगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप आर्थिक फैसले लेने से पहली भली भांति सोच-विचार कर लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ ध्यान दें और उनका मार्ग दर्शन करें। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक ठाक रहने की संभावना है। इस अवधि में अपनी वाणी पर ध्यान दें। आपकी बात से लोगों के बीच ग़लतफहमी हो सकती है। परिवार के साथ आप शानदार समय बिताएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। जमीन या प्रोपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला इस अवधि में हल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक रहेगा। सेहत को लेकर भी कोई खास समस्या नहीं होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगार जातकों को भी मनचाहा अवसर मिल सकता है। निवेश के लिए ये समय खास नहीं है। आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस अवधि में यात्रा करने का भी योग बन रहा है।

कन्या राशि:
बुध के वक्री चाल से कन्या राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। किसी मुद्दे को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है मगर यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। बचत करने के लिए ये समय शानदार है।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस दौरान अप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं रहेगी। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। धर्म-कर्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपने फैसले खुद ही लेने होंगे। निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी जानकार की मदद जरुर लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनातनी रह सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

धनु राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय काफी बढ़िया रहने का अनुमान है। समाज में आपका यश और मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर से जुड़े बेहतरीन मौके आपको मिल सकते हैं, उन्हें हाथ से जाने न दें। आप इस अवधि को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताकर एन्जॉय करेंगे। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर समर्थन मिलेगा।

मकर राशि:
मकर राशि के जाकों को अछे परिणाम पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरुरत होगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। इस अवधि में पिता के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है, शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत करेंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक ठाक रह सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे जब वो स्वयं को साबित कर सकेंगे। सन्तान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको योग और ध्यान की मदद लेनी चाहिए। परिवार में किसी बात को लेकर ग़लतफहमी हो सकती है। आप बुद्धि से काम लें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को इस अवधि में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपके लिए ये गोचर कुछ खास साबित नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का साझेदारों से मनमुटाव हो सकता है। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। मां की सेहत का विशेष ख़याल रखें। यदि आप विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष से आपको कुछ तोहफे और अथिक मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications