Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
साल 2021 में बुध का पहला गोचर, जानें मकर में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
साल 2021 के शुरुआत में बुध ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने वाला है। बुध ग्रह 5 जनवरी, मंगलवार की सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह मकर राशि में 25 जनवरी तक रहने वाले हैं। बुध को बुद्धि, विज्ञान, व्यापार, संचार आदि का कारक माना गया है। खगोलीय घटनाओं का प्रभाव लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 5 जनवरी को बुध के गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन में किस तरह का असर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
बुध के राशि परिवर्तन से आपको करियर में लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आप नई चीजों को सीखने के लिए समय देंगे। इस दौरान लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। आपके साथ साथ आपके पिता को भी किसी मामले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि बुध के गोचर के बाद अपने खाने पीने की चीजों को लेकर लापरवाही न करें। कुलमिलाकर देखा जाए तो ये समय आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस गोचर का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों के बीच एकजुटता रहेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में ये समय बढ़िया रहेगा। आपका रुझान धार्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक रहेगा। आप इस अवधि में रोज सुबह "विष्णु सहस्त्रनाम" का जप करें। आपके लिए ये समय फलदायी बना रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को बुध के गोचर से मिश्रित फलों की प्राप्ति होने की उम्मीद है। इस अवधि में आप मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। आपको शुभ फलों की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आप मुश्किल परिस्थितियों से काफी कुछ सीखेंगे जो आपके भविष्य में काम आएंगी। आप धन की बचत के लिए सही रणनीति अपनाएं। इस अवधि में आपको अपनी माता की सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को बुध के गोचर से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय लाभकारी रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में नतीजा आपके हक में आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत के लिहाज से इस अवधि में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय काफी शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे जिसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं बल्कि धैर्य का दामन थामे रहें। घर परिवार में संपत्ति अथवा पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। आप अपनी सूझबूझ से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को मिश्रित फल मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप धैर्य से काम लेंगे तो इस स्थिति को संभालना आपके लिए आसान होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आप लापरवाही से बचें। इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी संतुलित बनी रहेगी। रोज तुलसी में पानी दें और पूजा करें। आपको मुश्किल परिस्थिति में भी शांत रहने में मदद मिलेगी।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर बेहद शुभ रहेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस अवधि में अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। उनके स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा चिकित्सा को लेकर खर्च बढ़ सकता है। आपको आय में वृद्धि करने के कई मार्ग मिल सकते हैं, आप समझदारी से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं। छात्रों के लिए ये समय लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छा विकल्प मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता में वृद्धि होगी। यह समय आपके करियर में सुखद परिवर्तन लेकर आएगा। निजी जीवन की बात करें तो आपको कामकाज के साथ परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालना चाहिए। उनके साथ वक्त बिताएं। सेहत को लेकर आपको छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप इस अवधि में रोज सुबह बुध यंत्र की उपासना करें।

धनु राशि:
इस अवधि में आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सिंगल जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। ये समय आपके लिए काफी सुखद तथा सकारात्मक रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपके हर फैसले में आपकी माता साथ खड़ी रहेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी ऊर्जा का गलत फायदा न उठाएं और बेवजह के विवाद में फंसने से बचें। आपके इस रवैये से निजी जीवन में भी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस अवधि में आपको शुभ तथा अशुभ दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को आलस छोड़ने की सलाह दी जाती है। आप दफ्तर के काम में लापरवाही न दिखाएं। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे आपका बजट असंतुलित रहेगा। मानसिक रूप से आप थोड़ा बेचैन रहेंगे। आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए अपने घर तथा दफ्तर में कपूर जलाएं।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने उम्मीद है। इससे आपकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। व्यापारियों को भी अलग अलग स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना है। आप इस अवधि में कोई नया हुनर सीख सकते हैं। इस राशि के छात्र अपनी शिक्षा के प्रति सजग और फोकस रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications