For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इन जातकों को मिलने वाला है फायदा, जल्ह ही बुध करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश

|

वैसे तो बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है, मगर वैदिक ज्योतिष में इसे ईश्वर का दूत माना गया है। यह ग्रह सूर्य के सबसे निकट है और जातकों के जीवन पर भी काफी प्रभाव रखता है। बुध ग्रह को सभी बारह राशियों में अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग एक वर्ष का समय लगता है। बुध बुद्धि, तर्क करने की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक सोच को प्रभावित करता है।

Mercury Transit In Taurus On 25 April 2022: Impact On Zodiac Signs And Remedies in Hindi

यदि कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी है तो लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन यदि बुध गलत स्थिति में है तो जातक के जीवन में कष्ट बढ़ सकता है। बुध 25 अप्रैल 2022 सोमवार को 00:05 बजे वृष राशि में गोचर करेंगे। जानते हैं कि 25 अप्रैल को बुध के वृषभ राशि में पहुंचने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा और साथ ही जानते हैं कुंडली में बुध को मजबूत करने के उपाय।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल

अपना पैसा सोच-समझकर खर्च करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवसायियों को सावधानीपूर्वक निवेश करने और दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपने जीवनसाथी को स्पेस दें। इस दौरान आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे लेकिन नियमित जांच कराने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आपको तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई

बुध वृष राशि में ही प्रवेश करने वाले हैं। इस दौरान लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने परिवार वालों का भी सहयोग मिलेगा। यदि आप घर की मरम्मत या नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आप अपने सामाजिक दायरे में लोकप्रिय होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: बुधवार के दिन आप गणेश जी को मिठाई का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून

आपका पेशेवर जीवन अशांत रहेगा और आर्थिक रूप से भी आपको नुकसान हो सकता है। यह समय आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। अनावश्यक आक्रामकता से दूर रहने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में भी शांति बनी रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप कुछ छोटी-मोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

उपाय: आप तर्जनी उंगली में हरा पन्ना धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई

इस दौरान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। काम करने वाले पेशेवरों को उच्च वेतन वृद्धि मिल सकती है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप उचित खानपान के साथ नियमित रूप से व्यायाम करें। यदि आप इस अवधि मने निवेश करते हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है।

उपाय: आप "ॐ बुधाय नमः" का प्रतिदिन 108 बार जाप कर सकते हैं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त

इस दौरान समाज में आप नाम और प्रसिद्धि अर्जित करेंगे। व्यावसायिक रूप से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके निजी जीवन में शांति और सौहार्द बना रहेगा। सार्वजनिक रूप से बात करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक रहेगा। फिटनेस के लिए कसरत पर भी थोड़ा ध्यान दें। जमीन से जुड़े रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपायः बुधवार के दिन मंदिर में हरी दाल का दान करना लाभकारी हो सकता है।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर

आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आप में आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। आप अपने वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। वेतन में वृद्धि होगी लेकिन अनावश्यक खर्च न करें। आपके परिवार के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।

उपाय: आप प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

बड़ों से झगड़ा न करें। आप विदेशी स्रोतों से अच्छी कमाई कर सकते हैं। अप्रत्याशित वित्तीय लाभ होगा। कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ नहीं मिल सकेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक रूप से धन की हानि होगी। आपको अपने कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

उपाय: आप बुध बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप नए उपक्रमों में निवेश कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से आपके जीवनसाथी को थोड़ा ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए समय कठिन रहने वाला है। आपको किसी तीसरे पक्ष को शामिल किए बिना अपने व्यक्तिगत मामलों को हल करने की जरूरत है।

उपायः बुधवार का व्रत करना लाभकारी रहेगा।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

इस दौरान आपको प्रमोशन मिल सकता है। इस राशि के जातक यदि अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो उनके लिए यह सही समय है। छात्र इस दौरान अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं। आपको तथा आपके जीवनसाथी को भी सेहत के मामले में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: तोते को खाना खिलाएं।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार मालिकों को भी इस अवधि के दौरान लाभ मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, कृपया कुछ अनावश्यक विवादों में न उलझें क्योंकि इससे आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां पैदा हो सकती हैं। आप इस दौरान फिट रहेंगे और अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख़्याल रखेंगे।

उपाय: आप सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां डाइट में शामिल करें।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी

जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए समय सही है। आपके जीवन में कुछ बाधाएं आएंगी। मामूली चोट लगेगी इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान आपको खांसी-जुकाम से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सावधान रहने की जरूरत है और इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप अच्छी मौखिक स्वच्छता रखें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च

आपके संचार कौशल में सुधार होगा। जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। यात्रा का योग है और यह आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा। अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा न करें क्योंकि यह केवल रिश्ते को खराब करेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समय-समय पर जरूरी चेकअप कराते रहें।

उपाय: इस अवधि में आपको मांसाहार और शराब के सेवन से बचना चाहिए।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Mercury Transit In Taurus On 25 April 2022: Impact On Zodiac Signs And Remedies in Hindi

Mercury transit in Taurus Effects on Zodiac Signs in Hindi. The Mercury Transit in Taurus will take place on 25 April 2022. Learn about remedies to perform.
Desktop Bottom Promotion