Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
Shani Gochar 2023: शनि देव का राशि परिवर्तन इन 5 राशियों पर पड़ेगा भारी
इस नए साल में हम सभी को यह उम्मीद है कि हमारा जीवन खुशियों से भरा रहे और दुख, दरिद्रता हम से कोसों दूर रहे। हालांकि ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन आने से जहां कुछ राशियों को अपार सफलता मिलेगी तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में उथल पुथल भी मच सकती है। 17 जनवरी, 2023 को शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। शनिदेव के इस गोचर से कुछ राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू रही है।
आइए जानते हैं कि साल 2023 में किन राशि वालों पर शनिदेव की टेढ़ी नजर रहेगी।

कर्क:
नए साल में कर्क राशि वालों पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती है। खासतौर पर पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। साथ ही इस राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। आप स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

वृश्चिक:
रोजी रोजगार के क्षेत्र में आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। इसके अलावा आपको वाद-विवाद से भी बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट में पड़ने से बचें। शनि के ढैया के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप शनि देव की उपासना करते रहें।

मकर:
2023 में मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। इस दौरान आपके सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और काम पर आप ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है।

कुंभ:
इस साल शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। साथ ही आपके लिए शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है। इस वर्ष आपके जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय न लें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। पैसों के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें।

मीन:
इस वर्ष मीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो रहा है। पहले चरण में आपको कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। जीवन के हर क्षेत्र में आप के लिए चुनौतियां खड़ी होंगी। आर्थिक और शारीरिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम महसूस नहीं करेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। इस दौरान आपके सम्मान को भी ठेस लग सकती है। ऐसे में आपको बेहद संभलकर रहने की आवश्यकता है।



Click it and Unblock the Notifications