Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
श्रावण मास में राशि अनुसार करें शिव की पूजा, शनि की साढ़ेसाती से परेशान जातकों को भी मिलेगी राहत
सावन का महीना शिवजी की कृपा पाने का सबसे उत्तम समय है। इस माह भोलेनाथ को प्रसन्न करना सरल माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति शनि कि साढ़ेसाती से परेशान है तो उसे सावन माह में महादेव का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए।

इसके लिए उन्हें सावन के हर सोमवार को शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए और उसके पास ही बैठकर शनि के बीज मंत्र का जप करें। सुंदरकांड का पाठ करने से भी लाभ मिलता है। जानते हैं साल 2020 के सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष:
इस राशि के जातकों को लोटे के जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर भोलेबाबा का अभिषेक करना चाहिए। आप शिवजी पर लाल फूल चढ़ाएं।

वृषभ:
शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए आप दूध और जल का मिश्रण तैयार करें। आप इसके लिए चांदी या स्टील के लोटे का ही इस्तेमाल करें। वृषभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर सफेद चंदन, दही, सफेद फूल और चावल चढ़ाना चाहिए, लाभ मिलेगा।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा तीन बेल के पत्तों से करनी चाहिए। आप शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए गन्ने के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कर्क:
इस राशि के जातकों को घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष लाभ मिलेगा। शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं और सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों को पानी में गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। भोलेनाथ को गेहूं चढ़ाने से भी आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए गन्ने के रस से उनका अभिषेक करना चाहिए। आप उन्हें बेल के पत्ते और भांग के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं।

तुला:
इस राशि के जातकों को भोलेनाथ की असीम कृपा पाने के लिए सावन माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि पर शिवजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। शहद, इत्र, फूलों से सुंगंधित किया हुआ जल या फिर तेल से उनका अभिषेक करें।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

धनु:
आप केसर या हल्दी मिले दूध से शंकर भगवान का अभिषेक करें। बेल के पत्ते और पीले फूल भी आप उन्हें चढ़ाएं।

मकर:
मकर राशि के लोगों के लिए काले तिल से शिवजी का अभिषेक करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को काले तिल से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अभिषेक के लिए गंगाजल का इस्तेमाल करना चाहिए।

मीन:
इस राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा या शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय पीले रंग के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। शिवजी को पीली मिठाई का भोग लगाने से भी लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications