Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Surya Grahan 2022: साल के पहले ग्रहण से इन चार राशियों की जागेगी सोयी किस्मत
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण भले ही एक खगोलीय घटना हो मगर इसका ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक माना गया है।

हिंदू धर्म में ग्रहण की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। यही वजह है कि ग्रहण से पहले शुरू हुए सूतक काल से ही शुभ कार्य करने की मनाही होती है। हालांकि ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक भी देखने को मिलता है। जानते हैं 30 अप्रैल 2022 (शनिवार) को लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन राशियों के लिए अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण शुभ रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आएगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

कर्क राशि:
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण अनुकूल रहने की उम्मीद है। कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को जीवन में तरक्की का रास्ता प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने से संबंधित योजना बनाते हैं तो उसमें सफलता हासिल होगी। यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि:
अप्रैल की आखिरी तारीख को लगने वाला ग्रहण तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होने की उम्मीद है। इस ग्रहण के प्रभाव से रुके हुए काम बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। पूर्व में किए निवेशों से भी लाभ मिल सकता है।

धनु राशि:
साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण से लाभ प्राप्त करने वाली लिस्ट में धनु राशि के जातक भी शामिल हैं। आपको सकारात्मक नतीजे पाने के कई मौके मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में होने वाले सरकारी कामकाज में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के मामले में भी आपकी स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications