Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
Surya Gochar 2022: सूर्य देव ने बदली राशि, जानें किन जातकों के जीवन से छटेंगे दुख के बादल
वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा के समान है। यह पृथ्वी पर प्रकाश का मुख्य स्रोत है। यह हमेशा अधिकार और शक्ति से जुड़ा ग्रह माना गया है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह समाज में एक व्यक्ति की व्यक्तिगत स्थिति को भी दर्शाता है। कहा जाता है जिस जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है उसे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते है। समाज में शौर्य और यश तो बढ़ता ही है, साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता में भी इजाफा होता है। सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 14 अप्रैल 2022 को सूर्य देव के मेष राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है और साथ ही जानते हैं कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के उपाय।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है लेकिन व्यवसायियों को नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं और पिता के साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ अपने अहंकार के कारण लड़ाई न करें। आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।
उपायः मेष राशि के जातक प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
आपको तनाव और चिंता से जूझना पड़ सकता है क्योंकि आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे सकते हैं। व्यवसायी अपने उद्यम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपके वित्त की बात करें तो आपको निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि आपको लाभ हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि कई तरह की बीमारियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं।
उपाय: रोज खाना खाने के बाद गुड़ आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर की बात करें तो विरोधियों से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। कारोबारियों को कुछ नए अवसर प्राप्त होने की पूरी उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ संबंध बनाते समय अहंकारी और अभिमानी न हों। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: मिथुन राशि के जातक बुरी बलाओं से बचने के लिए प्रतिदिन अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। कामकाजी पेशेवरों के वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यवसायियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने परिवार का ख्याल रखेंगे लेकिन काम की वजह से आप उनके साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
उपाय: आप दुष्परिणामों से बचने के लिए एक गुलाब का पौधा उगा सकते हैं और उसकी देखभाल कर सकते हैं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आपके आसपास के लोग आपकी सलाह के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं। एक आधिकारिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसाय के मालिकों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने से पहले एक बार फिर विचार करने की आवश्यकता पड़ सकती है। पिता के साथ आपके संबंध उथल-पुथल से भरे रहने की उम्मीद है। पार्टनर के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। इस दौरान आप तंदुरूस्त रहेंगे, लेकिन आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपायः सिंह राशि के जातकों को रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने से लाभ हो सकता है।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस दौरान कुछ अनचाही यात्राएँ हो सकती है जो आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। काम का बोझ रहेगा लेकिन वेतनवृद्धि भी हो सकती है। अचानक आमदनी होने से आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपको जोड़ों के दर्द, तेज बुखार आदि से जूझना पड़ सकता है।
उपाय: कन्या राशि के जातक अपने आप को दुष्परिणामों से बचाने के लिए प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान कर सकते हैं।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
व्यवसायियों को अपने भागीदारों पर जांच करने और अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आप किसी लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। आप इस दौरान बहुत तनाव से सामना कर सकतें हैं इसलिए योग और ध्यान का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। अपने जीवन साथी पर बहुत ध्यान दें। आप अपने शांत स्वभाव के कारण अच्छे से मेलजोल कर पाएंगे।
उपाय: तुला राशि के लोगों को प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
जो छात्र सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह सही समय है। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप किसी कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल के कारण हो सकता है कि आप अपने जीवन साथी के साथ समय न बिता पाएं। कुछ अनपेक्षित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं इसलिए अपना ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन बाहर जाने से पहले अपने पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
अगर आपका जीवनसाथी नौकरी कर रहा है तो आपको भी इससे लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहने की उम्मीद है। आपके प्रेम जीवन में, आप कुछ घर्षण का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन शांत रह कर और संवाद कर उन्हें सुलझा भी सकतें हैं । फिट रहने के लिए आपको व्यायाम करने और स्वस्थ आहार का पालन करने की आवश्यकता है।
उपाय: धनु राशि के जातकों को अपनी सुख-समृधि के लिए गले या उंगलियों पर सोना पहनने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
करियर के लिहाज से यह दौर आपके लिए अनुकूल साबित होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में सुधार हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान भारी निवेश न करें क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। आपके घर का माहौल सामान्य रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
उपायः मकर राशि के जातक दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए रविवार के दिन मंदिर में लाल रंग के वस्त्र या अनार दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
पैसों की बात करें तो आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है। काम करने वाले पेशेवर अपने दिशा-निर्देशों को पूरा करने में सक्षम होंगे। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में रहने की उम्मीद रहेगी। छोटी यात्राएं का योग बन सकता है जो सुख और धन ला सकती हैं। आपको इस दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
उपाय: आप अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रतिदिन 108 बार सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
आपको आर्थिक मामलों को सावधानी से संभालने की जरूरत पड़ सकती है अन्यथा खर्चे बढ़ेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर थोड़े गुस्से में हो सकते हैं और अपने साथियों के खिलाफ कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके बॉस के साथ आपके संबंधों को प्रभावित करेगा। आपका निजी जीवन औसत रह सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए यह महत्त्वपूर्ण है कि आप अपना ख्याल रखें।
उपाय: आप मंदिर में तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











