Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू हो जाएगा खरमास, जानें आपकी राशि पर प्रभाव
जब सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करता है तब वह मीन संक्रांति कहलाता है। इस साल 14 मार्च, रविवार के दिन सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहा है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा। खरमास में सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस दौरान सूर्य, बृहस्पति की सेवा में व्यस्त रहते हैं। जानते हैं 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक इस दौरान कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। कामकाज पूरे करने में आपको आलस आएगा। आपका आत्मविश्वास भी इस दौरान कम रहेगा। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं है। आपको घर के सदस्यों का साथ कुछ कम मिलेगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा रहने की उम्मीद है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। लव लाइफ में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से ये समय अनुकूल रहेगा। आपके हर फैसले में परिवार वाले आपका समर्थन करेंगे। इस अवधि में यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज के क्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि:
सूर्य के गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों के जीवन परभी देखने को मिलेगा। आपके काम की गति प्रभावित होगी। आप आने वाले कल के बारे में सोचकर चिंतित रहेंगे। इस अवधि में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे मगर इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। वैवाहिक लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस अवधि में आप संयम से काम लें। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में नया व्यापार शुरू करने से बचें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। यदि लंबे समय से आप किसी बीमारी से परेशान थे तो आपको इससे राहत मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहने की प्रबल संभावना है। आपकइ कार्यक्षमता में तेजी आएगी। आपको घर के उम्रदराज लोगों की सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आप कोई भी नई डील फाइनल करने से बचें।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी किसी बात से असहमत रह सकते हैं जिससे घर का माहौल कटु हो जाएगा। वैवाहिक जातकों का अपने जीवनसाथी से झगड़ा अथवा मनमुटाव हो सकता है। इस अवधि में अपनी माता की सेहत का खास ख्याल रखें।

मकर राशि:
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश कर जाने से मकर राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन आपका मधुर बना रहेगा।

कुंभ राशि:
14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से निकल जाएंगे। इस वजह से इस राशि के लोगों को मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। घर के सदस्यों अथवा दोस्तों से अनबन हो सकती है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संपत्ति से जुड़े मामले में आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि:
सूर्य देव मीन राशि में ही प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि के जातकों की सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, आप सतर्क रहें। इस अवधि में आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें।



Click it and Unblock the Notifications
